Site icon 24 News Update

श्रेयेश्वर महादेव मंदिर व श्रीयादे देवी मंदिर पर उमड़े श्रद्धालु

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। मेवलिया प्रजापति समाज मेवाड चौखला की ओर से ग्राम पंचायत दरौली के श्रीयादे देवी मंदिर परिसर में श्रेयेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर जलाभिषेक कार्यक्रम आयोजित हुआ। चौखले के मीडिया प्रभारी भगवान प्रजापत ने बताया कि महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर श्रेयेश्वर महादेव मंदिर व श्रीयादे देवी मंदिर पर विशेष साज-सज्जा व लाइटिंग की गई। महामंत्री लक्ष्मीलाल प्रजापत ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज के चार जोड़ो ने भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया। इसके बाद महादेवजी की महाआरती की गई। चौखला अध्यक्ष गणेशलाल प्रजापत ने बताया कि मंदिर बनने के बाद यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष महाशिवरात्रि के मौके पर होता है। संयुक्त महामंत्री डीसी प्रजापत ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक कार्यक्रम के बाद भजन कीर्तन हुए। महाराज की खेडी के समाज बंधुओ की ओर से भजन कीर्तन किए, जिस पर महिलाओं ने नृत्य किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष रूपलाल साकरोदा, देवीलाल सराय, कोषाध्यक्ष रामलाल दरौली, भगवान लाल साकरोदा, पन्नालाल भटेवर सहित कई लोग मौजूद थे।

Exit mobile version