24 News update उदयपुर। अगर आप सोचते हैं कि लोकतंत्र केवल मतदाता का उत्सव है तो आप महामूर्ख है। यह तो वीआईपी का उत्सव है जिसमें जनता के पैसों से वीआईपी ऐसे आनंद उठाएंगे जो ईवीएम माथे पर ढोकर चलने वाले मास्टरजी को भी नहीं मिलेंगे। मुफत का चंदन, घिसते रहो मेरे नंदन। यह खबर पढ़कर आपके होश फाख्ता हो जाएंगे कि कहां तो उदयपुर में हम उदयपुर फाइल्स की वीडियो की चर्चा में उलझे पड़े हैं और कहां वीआईपी प्रशासन अपने चुनावी आनंद का इंतजाम करने वाले टेण्डर करने में मशगूल है। हमारी नजर उदयपुर जिला प्रशासन की ओर से चुनावों के लिए मांगे गए एक 60 लाख के टेंडर पर पड़ी तो हम चौंक गए। विश्वास ही नहीं हुआ कि यह सब कागजों में चोरी छिपे चल रहा है। दो साल में होने वाले चुनावों के लिए 60 लाख का खाने का टेण्डर और उसमें भी वीआईपी कल्चर। बहुत नाइंसाफी हो रही है। एक बार जनता से तो पूछ लेते कि आपके पैसों से हम शूगर फ्री काजू कतली खाना चाहते हैं, वीआईपी नाश्ता और शाही चाय का आनंद उठाना चाहते हैं, आपको मंजूर है क्या??? हम याने कि जनता आपकी इस करतूत पर आपको लानत भेजती और कहती कि या तो सबको वीआईपी बना दो या फिर आप भी वही साधारण भोजन करो जो आप अपनी कार्मिक कर्मठ सेना को करवा रहे हो। गजब बेइज्जती है टीचर्स और मतदान में लगे कार्मिकों की। एक ही वेन्यू पर वीआईपी साहब मजा ले रहे होंगे अलग नाश्ते और खाने का, और अन्य साधारण को मिलेगा चलताउ मेन्यू वाला खाना। ये टेण्डर डाक्यूमेंट बकायदा जिला कलेक्टर उदयपुर की सील से जारी हुआ है याने कि कलेक्टर साहब को भी पता है कि 2 हजार वीआईपी को चुनाव में कैसे शाही जमीण जिमाना है। पंगत अलग, सोच अलग और तरीका अलग। लगता है अंग्रेजों के जमाने का असर ब्यूरोक्रेसी की सोच से गया नहीं है। लोकतंत्र के सबसे पवित्र पर्व के सिपहसालार, रक्षक वे शिक्षक और कर्मचारी हैं जो दूरदराज़ के पहाड़ी गांवों तक ईवीएम मशीनें माथे पर रखकर पहुंचते हैं, रातें स्कूलों में काटते हैं और सुबह से शाम तक कतारों को संभालते हैं। दूसरी ओर वही चुनावी तंत्र है, जहां कुछ विशेष वीआईपी हैं जो वाहनों में घूम कर व्यवस्थाएं देखते हैं। निर्देश देते हैं। उनके लिए अलग थाली, अलग कप, अलग मिठाई और अलग इंतज़ाम तय होना गंभीर सवाल उठाता है कि यही है—क्या मतदान केंद्र लोकतंत्र का मंच है या वीआईपी संस्कृति के दर्शन स्थल? असली सवाल: लोकतंत्र में फर्क क्यों? मतदान केंद्र पर तैनात शिक्षक—जो अपने नियमित कार्य से अलग जिम्मेदारी निभाते हैं— कई बार बिना वाहन, बिना विशेष सुविधा के दूरस्थ इलाकों तक पहुंचते हैं। ईवीएम मशीनें उठाकर पहाड़ी रास्तों से गुजरना, देर रात तक गिनती, और सुबह फिर वापसी—यह उनका कर्तव्य है। दूसरी ओर, गाड़ियों के काफिलों में आने वाले वीआईपी मेहमानों के लिए अलग चाय, अलग कप, अलग मिठाई और अलग मेन्यू। जनता का पैसा, किसके लिए? इन व्यवस्थाओं का खर्च अंततः सरकारी खजाने से—यानी जनता के टैक्स से—आता है। सवाल यह नहीं कि भोजन क्यों दिया जा रहा है; सवाल यह है कि क्या मतदान प्रक्रिया में शामिल सभी लोग समान हैं या कुछ के लिए विशेषाधिकार सुरक्षित हैं? या तो सबको वीआईपी खाना खिलाओ या फिर सबको एक पंगत में बिठा कर भोजन करवाओ। यदि नहीं तो किसी को मत करवाओ। यह दूज परांत तो किसी हाल में नहीं चलने वाली है। जबकि होना तो उल्टा चाहिए। शिक्षक व कर्मचारी असली राजा और वीआईपी हैं। उनके हिस्से काजू कतली आनी चाहिए और अफसर अगर अपनी एसी कमरों से निकल कर बेसन चक्की खा लेगा तो उसका हाजमा खराब होने वाला नहीं है। इनका कहना हैअधिकारी लोग अगर सामान्य कर्मचारियों के साथ बैठ कर खाना खाएंगे तो इससे कर्मचारियों का मनोबल और ज्यादा बढ़ेगा और वे दमखम के साथ अच्छे ढंग से चुनाव में काम कर पाएंगे। — शेरसिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ 📦 सामान्य भोजन व्यवस्था: संख्या ज्यादा, मेन्यू सीमित 🔹 1. सामान्य भोजन पैकेट – 10,500 पैकेट प्रति पैकेट: 8 पूड़ी (250 ग्राम) 1 सब्जी (50 ग्राम) दाल (50 ग्राम) अचार 🔹 2. उन्नत भोजन पैकेट – 16,000 पैकेट प्रति पैकेट: आलू फ्राई/मिक्स वेज (50 ग्राम) दाल मखानी (50 ग्राम) केरी अमचूर/केर सांगरी (25 ग्राम) 6 रोटी या 8 पूड़ी (250 ग्राम) मटर पुलाव (50 ग्राम) देशी घी की मिठाई (100 ग्राम) नमकीन (25 ग्राम) अचार 👉 कुल सामान्य श्रेणी: 26,500 भोजन पैकेट यह भोजन पैकिंग (डिस्पोजेबल/फोइल) में उपलब्ध कराया जाएगा। 🍽️ VIP भोजन व्यवस्था: संख्या कम, वैभव अधिक 🔹 VIP भोजन – 2,000 प्लेट प्रति प्लेट: ग्रीन/अंकुरित सलाद (25 ग्राम) 6 बटर तवा रोटी या 8 पूड़ी (250 ग्राम) पनीर सब्जी (50 ग्राम) दाल (50 ग्राम) अतिरिक्त मिक्स वेज/भिंडी/सीजनल सब्जी (50 ग्राम) शुगर फ्री काजू/बादाम कतली (50 ग्राम) शाही पुलाव/चावल (50 ग्राम) पाइनएप्पल रायता/दही बड़ा अचार 2 प्रकार की चटनी पापड़ 👉 स्वरूप: केटरिंग/सर्विस आधारित प्लेट ☕ नाश्ते में भी साफ अंतर 🔹 मतदान दल/सामान्य व्यवस्था: 45,000 चाय (75 मि.ली.) 6,000 कॉफी (100 मि.ली.) 45,000 नाश्ते (कचोरी/आलू वड़ा/ब्रेड बड़ा/पोहा – 100 ग्राम) 25,000 देशी घी मिठाई (100 ग्राम) 15,000 सूखा नाश्ता पैकेट 15,000 ब्रांडेड बिस्किट (100 ग्राम) 15,000 ब्रांडेड नमकीन (100 ग्राम) 15,000 आलू वेफर्स (50 ग्राम) 🔹 VIP नाश्ता – 2,000 प्लेट: 125 मि.ली. Officer’s Tea (सिरेमिक कप) चाय/कॉफी (100 मि.ली.) चीज सैंडविच कटलेट इडली-सांभर उपमा खमण पराठा मूंगदाल हलवा/जलेबी (100 ग्राम) मूंगदाल पकौड़ी/ब्रेड बड़ा (100 ग्राम) सीजनल फ्रूट प्लेट (100 ग्राम) 📊 तुलनात्मक विश्लेषण तत्वसामान्यVIPपरोसने का तरीकापैकेटसर्विस प्लेटरोटीसाधारणबटर तवासब्जीएकपनीर + अतिरिक्तमिठाई100 ग्राम देशी घी50 ग्राम काजू/बादाम, शुगर फ्रीचाय75 मि.ली.125 मि.ली., सिरेमिक कपसलाद/रायतानहींहाँप्रस्तुतिकार्यात्मकहोटलनुमा 🔹 1. संरचना (Structure) बिंदुसामान्य भोजन पैकेटVIP भोजन प्लेटस्वरूपपैक्ड (डिस्पोजेबल/फोइल)केटरिंग/प्लेट सर्विसमात्रा10,500 + 16,000 पैकेट2,000 प्लेटपरोसने का तरीकासाधारण पैकेटसर्विस आधारित, सजावटी 🔹 2. रोटी/पूड़ी सामान्य भोजन:8 पूड़ी (250 ग्राम) या 6 रोटी / 8 पूड़ी VIP भोजन:6 बटर तवा रोटी या 8 पूड़ी (250 ग्राम) 👉 फर्क: VIP थाली में “बटर तवा रोटी” — यानी अतिरिक्त समृद्धि। 🔹 3. सब्जी सामान्य:एक सब्जी (50 ग्राम)या आलू फ्राई/मिक्स वेज (50 ग्राम) VIP:पनीर सब्जी (50 ग्राम) एक अतिरिक्त मिक्स वेज/भिंडी/सीजनल सब्जी (50 ग्राम) 👉 फर्क: सामान्य में साधारण सब्जी; VIP में पनीर + अतिरिक्त सब्जी। 🔹 4. दाल सामान्य: दाल (50 ग्राम) उन्नत सामान्य: दाल मखानी (50 ग्राम) VIP: दाल (50 ग्राम) 👉 दाल सभी में है, लेकिन VIP में यह समृद्ध थाली का हिस्सा है। 🔹 5. चावल सामान्य (उन्नत): मटर पुलाव (50 ग्राम) VIP: शाही पुलाव / चावल (50 ग्राम) 👉 नाम का अंतर ही स्तर दर्शाता है—“मटर पुलाव” बनाम “शाही पुलाव”। 🔹 6. मिठाई सामान्य:देशी घी की बेसन चक्की/खोपरा पाक/लड्डू (100 ग्राम) VIP:शुगर फ्री काजू/बादाम कतली (50 ग्राम) 👉 फर्क: सामान्य में मात्रा अधिक, VIP में प्रीमियम ड्राईफ्रूट आधारित और “शुगर फ्री” विकल्प। 🔹 7. अतिरिक्त आइटम सामान्य: अचार, नमकीन (25 ग्राम) VIP:ग्रीन/अंकुरित सलादपाइनएप्पल रायता/दही बड़ाअचार2 चटनियांपापड़ 👉 VIP थाली में होटलनुमा विविधता। नाश्ते में भी अंतर सामान्य मतदान दल: 75 मि.ली. चाय (45,000) 100 ग्राम कचोरी/वड़ा/पोहा (45,000) ब्रांडेड बिस्किट (15,000) नमकीन (15,000) वेफर्स (15,000) VIP: 125 मि.ली. Officer’s Tea (सिरेमिक कप) चीज सैंडविच कटलेट इडली-सांभर उपमा/खमण मूंगदाल हलवा/जलेबी फ्रूट प्लेट 👉 यहां केवल मात्रा नहीं, प्रस्तुति और गुणवत्ता में भी स्पष्ट अंतर। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation Udaipur district की नई मतदाता सूची जारी: 18.04 लाख मतदाता, 41,295 नए नाम जुड़े, 3,736 नाम हटे उदयपुर के कलड़वास में ‘काली पड़ती देह’ का रहस्य: दो महीने में मुखिया की मौत, बेटे ICU में, 15 लाख खर्च के बाद भी बीमारी बेनाम