24 News Update उदयपुर। शहर के हिरणमगरी थाना क्षेत्र में पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति द्वारा उधार ली गई राशि लौटाने में लगातार टालमटोल किए जाने पर पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार प्रकरण संख्या 110/2026 में बीएनएस 2023 की धारा 318(4) एवं 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट 23 मार्च को दर्ज की गई। परिवादी पूंजालाल पुत्र मोडाजी, निवासी भोईवाड़ी बुथेल, तहसील कुराबड़, जिला उदयपुर, हाल निवासी लवकुश नगर, तीतरड़ी ने शिकायत में बताया कि पिछले करीब दो माह से दिलीप जैन द्वारा उससे एडवांस के रूप में ली गई 25,000 रुपये की राशि वापस नहीं लौटाई जा रही है। बार-बार मांग करने पर भी आरोपी टालमटोल करता रहा। आरोपी दिलीप जैन, निवासी आकाशवाणी कॉलोनी, हिरणमगरी सेक्टर-5, उदयपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल नंदलाल को सौंपी गई है जो प्रकरण में पैसों के लेन-देन और अन्य तथ्यों की जांच कर रहे हैं।
उधार के 25 हजार लौटाने में टालमटोल, हिरणमगरी थाने में मामला दर्ज

Advertisements
