Advertisements
24 News Update उदयपुर। धानमंडी थाना क्षेत्र में उधार के पैसे नहीं लौटाने का मामला अब पुलिस तक पहुंच गया है। छोटी शीतला माता मंदिर क्षेत्र निवासी जयंती जैन (62) ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनसे लिए गए उधार रुपए आरोपी ने लंबे समय बाद भी वापस नहीं किए।
प्रार्थी के अनुसार, 9 मार्च 2022 को आरोपी अजय मोदी (पुत्र हीरालाल मोदी, निवासी सज्जननगर रोड, हनुमान मंदिर क्षेत्र) ने उनसे पैसे उधार लिए थे, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद राशि नहीं लौटाई। लगातार टालमटोल के बाद आखिरकार पीड़ित ने पुलिस की शरण ली। इस संबंध में 1 अप्रैल को धानमंडी थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादस) की धारा 318 व 316 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) भीमराज को सौंपी गई है।

