गोगुंदा विधानसभा में कांग्रेस की संगठनात्मक 24newsupdate उदयपुर.– प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गोगुंदा विधानसभा के प्रभारी शंकरलाल गायरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस कमेटी में कार्यकारिणी सदस्यों को नियमित बैठक में भाग लेना अनिवार्य होगा। तीन बार अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों को पद से हटा दिया जाएगा। गोगुंदा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ए और बी द्वारा आयोजित इस संयुक्त बैठक में गायरी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा के निर्देशानुसार संगठन में केवल सक्रिय और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाएगा। ब्लॉक एवं मंडल कमेटियों को प्रत्येक माह कार्यकारिणी की बैठक करना अनिवार्य होगा और बूथ स्तर पर 11 सदस्यीय कमेटी गठित कर उसकी भी मासिक बैठक करनी होगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संघर्ष की आवश्यकता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव लालसिंह झाला ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस सरकार न होने के कारण यह समय संघर्ष का है। जो कार्यकर्ता जनता के हित में कार्य करेगा, वही संगठन की रीढ़ की हड्डी साबित होगा। कांग्रेस पार्टी केवल समर्पित कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। देहात जिला कांग्रेस अध्यक्ष कचरू लाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है कि वे पार्टी को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि उदयपुर जिले के सभी ब्लॉकों में संगठनात्मक बैठकें हो चुकी हैं और आगे मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी। भाजपा सरकार की नीतियों पर निशाना पूर्व मंत्री डॉ. मांगीलाल गरासिया ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद किए जाने से जनता परेशान है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।बैठक में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थितिबैठक का संचालन योगेश पालीवाल ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गोगुंदा के अध्यक्ष रामसिंह चदाणा, बी ब्लॉक अध्यक्ष गुलाबसिंह राव, जिला परिषद सदस्य कामिनी गुर्जर, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव युवराजसिंह बाघेला, पूर्व प्रधान तुलसी मेघवाल, देहात जिला कांग्रेस सचिव मन्नालाल गमेती, हिरसिंह मादरेचा, ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष भेरूलाल सुथार, जनजाति ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल भील, सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष योगेश पालीवाल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अशरफ शेख, जिला महासचिव जयराजसिंह राणावत समेत कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर डांस फेस्टिवल 27 अप्रैल को, पोस्टर विमोचन, विविध नृत्य शैलियों का मंचन उदयपुर-सलूम्बर सीमा पर 75 लाख की अवैध शराब जब्त, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई