Site icon 24 News Update

भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में अल्पाहार वितरण की व्यवस्था का निर्णय

Advertisements

24 News Udpate उदयपुर l मेवाड़ प्रताप दल सेवा संस्थान की बैठक मीठाराम जी मंदिर में आयोजित हुई l इस बैठक में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में संस्थान द्वारा अल्पाहार वितरण करने का निर्णय लिया गया l संस्थान के जिला सचिव राकेश पालीवाल ने बताया कि इस बैठक की अध्यक्षता रमेश लालवानी ने की एवं यह तय किया गया कि प्रति वर्ष की तरह रथ यात्रा के आरम्भ में 21 बंदूकों की सलामी दी जायेगी l संस्थान के संस्थापक लाला सालवी ने विभिन्न तरह की व्यवस्था के लिए कार्यकर्ताओ की कमेटी का गठन किया गया l जिला अध्यक्ष ओंकार जोशी ने अल्पाहार वितरण भूपालवाडी में किए जाने की घोषणा की l इस बैठक में सभी को सोने, चांदी के आभूषण पहन कर नहीं आने एवं अपने मोबाइल का ध्यान रखने का आहवान किया l इस बैठक के बाद अहमदाबाद में हुई हवाई जहाज दुर्घटना में मारे गए संजीव मोदी के पुत्र शुभ मोदी एवंपुत्री शुभम मोदी को श्रृद्धांजलि दी गई l इस बैठक में रथ समिति अध्यक्ष घनश्याम चावला, शेर सिंह राठौड़, सुनील अहीर, नरोतम गौड़, महिला अध्यक्ष मंजू गहलोत, मोहन सिंह चौहान, राजकुमार माली, शिव नारायण सेन, प्रीतम सिंह चौहान, तीर्थपाल, गोविन्द सेन, हेमलता माली आदि उपस्थित थे l

Exit mobile version