उदयपुर। जल-राहत कार्यों में अपनी अद्वितीय सेवाओं से पहचान बनाने वाले कैलाश मेनारिया को इस वर्ष नागरिक सुरक्षा विभाग के 63वें स्थापना दिवस पर गृह मंत्रालय की ओर से डीजी डिस्क पदक से सम्मानित किया जा रहा है।
मेनारिया वर्षों से संभाग के जल-हादसों में “सबसे पहले पहुंचने वाले” रेस्क्यू विशेषज्ञ के रूप में जाने जाते हैं। कई कठिन परिस्थितियों में उन्होंने न सिर्फ़ 450 मृत देहों को बरामद किया, बल्कि 173 लोगों को मौत के मुंह से बाहर निकालकर एक नया जीवन भी दिया।
उनकी टीम ने अनेक बार रात-भर चलने वाले मुश्किल अभियानों में लोगों के लिए राहत की किरण साबित हुई है। मेनारिया राज्य में एकमात्र अधिकृत पावर बोट लाइसेंसधारी विभागीय रेस्क्यू अधिकारी हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.