Site icon 24 News Update

मां की अर्थी को बेटियों ने दिया कंधा, ग्रामीण हुए भावुक

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। पादरा गांव में एक महिला के निधन के बाद उसकी बेटियों ने अर्थी को कंधा देकर सामाजिक रूढ़ियों को तोड़ते हुए एक मिसाल पेश की। गांव की निवासी शांति पत्नी मानशंकर उपाध्याय की मृत्यु के बाद अंतिम यात्रा में उनकी बेटियों—नीमा, पुष्पा, रंजना और दक्षा—ने अर्थी को कंधा दिया और मुखाग्नि भी दी।
इस दृश्य को देखकर ग्रामीण भावुक हो उठे। बेटियों के इस कदम को पूरे गांव ने सराहा और इसे समाज में बेटा-बेटी समानता का सशक्त संदेश बताया।

Exit mobile version