Advertisements
कविता पारख
24 News Update निम्बाहेड़ा। नगर के प्रमुख इलेक्ट्रिकल व्यवसायी विनोद सुथार की पुत्री अंजली सुथार ने आईआईएम रोहतक कॉलेज से एमबीए की डिग्री प्राप्त कर नगर एवं अपने परिवार जनों का नाम रोशन किया।
आईआईएम रोहतक के 14 वें दीक्षा समारोह में अंजली सुथार को भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज जैन के द्वारा एमबीए की डिग्री प्रदान की गई। परिजनों के अनुसार अंजली का केम्पस में जॉब इंटरव्यू के दौरान प्रख्यात बैंक आईसीआईसीआई बैंक में चयन हुआ है। सुथार परिवार की बेटी अंजली के इस उपलब्धि के लिए परिजनों सहित उनके शुभचिंतकों एवं मित्रों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

