24 News Update उदयपुर. जिला पुलिस अधीक्षक, उदयपुर श्री योगेश गोयल के निर्देशानुसार श्री उमेश ओझा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर एवं श्री छगन पुरोहित पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पूर्व के सुपरविजन में श्री श्याम सिंह रत्नू पुलिस निरीक्षक प्रभारी जिला स्पेशल टीम व श्री भरत योगी थानाधिकारी, हिरणमगरी मय टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुये लोगो से अवैध रुप से उनके बैंक खाते कय कर ऑनलाइन धोखाधडी करने वाले तीन अभियुक्त प्रवीण निरवाल पिता स्व. देवेन्द्र जी निरवाल, माधवेन्द्रसिंह सिसोदिया पिता लोकेन्द्रसिंह एवं भाग्येश लोहार उर्फ जुगनु पिता जगदीश लोहार को बाद पुछताछ गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अन्य व्यक्तियों से कय किये गये विभिन्न बैंको के खातों की चैक बुक, डायरी एवं मोबाइल जब्त किये गये। अभियुक्त के विरुद्ध प्रकरण संख्या 310/2025 धारा धारा 316(2),318(4),112(2).61 (2) बी.एन.एस. व 66, 66 डी आई.टी. एक्ट थाना हिरणमगरी में दर्ज कर व अभियुक्तों को न्यायालय में पेश कर 04 दिन का पी.सी. रिमाण्ड प्राप्त किया जाकर अग्रिम अनुसंधान जारी है। वारदात का तरीकाः- अभियुक्तगण अनपढ व गरीब तबके के व्यक्तियों को रुपयो कालालच देकर उनके नाम से विभिन्न बैंको में खाता खुला कर सम्पूर्ण खाता किट (चैंक बुक, डायरी, ए.टी.एम) प्राप्त करते। उसी व्यक्ति के नाम से सीम इंश्यु करा सम्पूर्ण बैंक खाता किट व सीम उच्च दामो में साईबर फोड करने वाले व्यक्तियों को बेच देते। जिसमें कुछ खातो का प्रयोग स्वयं के द्वारा भी ऑनलाईन साईबर ठगी से प्राप्त होने वाले राशि डालने में किया जाता हैं।गिरफ्तार अभियुक्तगणः- लोकेश रायकवाल कानि. साईबर सैल, उदयपुर। प्रवीण निरवाल पिता स्व. देवेन्द्र निवासी ऋषभदेव जिला उदयपुर। हाल नोखा,हिरणमगरी जिला-उदयपुर। माधवेन्द्रसिंह सिसोदिया पिता लोकेन्द्रसिंह निवासी गामडी अहाडा थाना रामसागडा जिला डुंगरपुर हाल नवरत्न थाना सुखेर जिला-उदयपुर। भाग्येश लोहार उर्फ जुगनु पिता जगदीश निवासी पाटुना चौक, ऋषभदेव जिला उदयपुर हाल पंचाल समाज हॉस्टल, सुन्दरवास थाना प्रतापनगर जिला-उदयपुर।टीम प्रभारी व सदस्यः- श्याम सिंह रत्नू पु.नि. प्रभारी जिला स्पेशल टीम। भरत योगी थानाधिकारी, हिरणमगरी। वसनाराम स.उ.नि. थाना हिरणमगरी । आनन्द सिंह कानि. 1729 थाना हिरणमगरी। राजकुमार कानि. 1684 थाना हिरणमगरी। विजय सिंह कानि. 1164 थाना हिरणमगरी। योगेश कुमार हैड कानि. जिला स्पेशल टीम। मुकेश कुमार कानि. 1525 जिला स्पेशल टीम। जितेन्द्र दीक्षित कानि. 1917 जिला स्पेशल टीम। सुमेर कानि. जिला स्पेशल टीम। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation जीप से नदी के पुलिया को पार करते समय पानी के बहाव में फसें 2 युवको को सिविल डिफेंस टीम व जन सहयोग से सुरक्षित बचाया गया गोगुंदा के किसानों को काली हल्दी की खेती का प्रशिक्षण, सतत औषधीय खेती पर दो दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न