24 News Update उदयपुर। भारतीय सिंधु सभा की ओर से सिंधी भाषा एवं संस्कृति मान्यता दिवस के अवसर पर 12 अप्रैल, रविवार को श्री सनातन धर्म मंदिर, शक्तिनगर में सुबह 10:30 बजे विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर सभा की कोर कमेटी की बैठक संरक्षक नानकराम कस्तूरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम का आयोजन सिंधी सेंट्रल युवा सेवा समिति, राष्ट्रीय भाषा विकास परिषद एवं शहीद हेमू कालाणी युवा मंच के सहयोग से किया जाएगा। सभा के अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी और महामंत्री विजय आहुजा ने बताया कि कार्यक्रम में सिंधी गीत, लाढ़े, नाटक और नृत्य के माध्यम से सिंधियत की सांस्कृतिक पहचान को प्रस्तुत किया जाएगा, जिससे पूरा वातावरण सिंधी संस्कृति से सराबोर रहेगा।उपाध्यक्ष मुकेश खिलवानी और चंद्रप्रकाश मगवानी ने बताया कि सभा के सलाहकार प्रताप राय चुग ने अपने विचार रखते हुए कहा कि 10 अप्रैल 1967 को भारत सरकार द्वारा संविधान की आठवीं अनुसूची में सिंधी भाषा को मान्यता दी गई थी, जो सिंधी समाज के लिए गर्व का विषय है। प्रदेश संरक्षक सुरेश कटारिया और संभाग प्रभारी प्रकाश फुलानी ने कहा कि यह आयोजन युवाओं को अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है और प्रत्येक सिंधी परिवार तक इस विरासत को पहुंचाना आवश्यक है।सभा के किशोर पाहुजा और दीपक रंगवानी ने जानकारी दी कि सिंधी भाषा और संस्कृति के संरक्षण के लिए हर वर्ष ग्रीष्म अवकाश में 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए 30 दिवसीय सिंधी कक्षाएं भी आयोजित की जाती हैं। बैठक में मोहिनी साधवानी, दिलीप कालरा, भगवान दास सचदेव, सुरेश खुराना, जितेन्द्र कालरा, कमल तलरेजा, प्रेम तलरेजा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश कटारिया ने किया, जबकि आभार महिला इकाई की उपाध्यक्ष मोहिनी साधवानी ने व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की शासकीय मंडल बैठक उदयपुर में सम्पन्न, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के महत्वपूर्ण निर्णय उदयपुर में “जीवन यात्रा के बदलते रंग” का भव्य विमोचन, राज्यपाल श्री कटारिया ने की सराहना