24 News Upate उदयपुर, 13 जुलाई। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने अखिल भारतीय किसान सभा, भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) और खेत मजदूर यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले देशव्यापी जेल भरो आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की है। आंदोलन में किसानों, मजदूरों और आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर जिला एवं उपजिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।शिराली भवन में वरिष्ठ नेता दल्लाराम की अध्यक्षता में आयोजित माकपा जिला कमेटी की बैठक में जिला पर्यवेक्षक दुलीचंद मीणा ने कहा कि किसानों, मजदूरों और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक जनसंघर्ष की आवश्यकता है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से जनहित के सवालों को लेकर आंदोलन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जिला सचिव राजेश सिंघवी ने बैठक में पिछली बैठक के बाद पार्टी और जनसंगठनों की गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 10 अगस्त को गोगुंदा, झाड़ोल और कोटड़ा के उपखंड कार्यालयों पर वनाधिकार दावों एवं वनाधिकार पट्टों सहित अन्य मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।वहीं उदयपुर शहर में पथ विक्रेताओं की बेदखली रोकने, उनका पुनर्वास करने, कच्ची बस्तीवासियों को पट्टे देने, ऑनलाइन चालान व्यवस्था में कथित अनियमितताओं तथा पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण के विरोध सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर भी प्रदर्शन और गिरफ्तारी दी जाएगी।बैठक में जगदीश पारगी, प्रभुलाल भगोरा, प्रेम पारगी, हाकरचंद खराड़ी, बाबूलाल वडेरा, हीरालाल सालवी, गणपति देवी, देवाराम और श्रवण सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 250 से अधिक विप्र प्रतिभाओं एवं विभूतियों का सम्मान, सिविल सेवा में चयनित युवाओं ने साझा किए सफलता के मंत्र कांग्रेस ने बढ़ते क्राइम पर खोला मोर्चा, ज्ञापन देकर आंदोलन की चेतावनी