24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आरा मार्ग पर माणकपुरा में स्थित श्री श्री उत्तम गौपाल कृष्ण गौशाला में राजस्थान सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गौ सेवा कार्यक्रम एवं जनकल्याण गतिविधियों का आयोजन व गोवंश का गौपूजन किया गया।
गौ सेवा कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. भरत सिंह महला तथा सहायक प्रभारी भूपेन्द्र बुनकर एवं हार्दिक पाटीदार ने बताया कि पंडित मनोज ठाकुर के मंत्रोच्चार से न.पा. अध्यक्ष आशीष गांधी, ग्राम पंचायत प्रशासक (सरपंच) रमती देवी डामोर, नायब तहसीलदार ऋचा डामोर, पंचायत समिति के विकास अधिकारी हीराराम, भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया, भाजपा एस.टी. मोर्चा अध्यक्ष जगदीश मोची, भाजपा नगर महामंत्री राधा कृष्ण टेलर, पार्षद मनोज कंसारा, ग्राम पंचायत के वार्ड पंच भोगीलाल पाटीदार, वार्ड पंच नवीन पाठक, गिरदावर विनय पुंजोत, पशुधन निरीक्षक संतोष रोत, भावेश पाटीदार, लक्ष्मी पंड्या, कमलेश सुथार द्वारा गौपूजन किया गया।
गौपूजन पश्चात गौग्रास अर्पण कर गौमाता की सामूहिक आरती उतारी गई। इससे पूर्व गौशाला संयोजक मुकेश भोई, निर्माण समिति के अध्यक्ष रविन्द्र सुथार, संगठन मंत्री भगवतीलाल पंचाल, नीरज शर्मा ने उपरणा ओढ़ाकर सभी का स्वागत-अभिनंदन किया।
कार्यक्रम में अजय बुझ, संजय डामोर, करण सोवारा, राजकुमार, कुलदीप कटारा, गोविन्द अहारी, रोहित अहारी, हार्दिक भगोरा, सागर मालीवाड़ा, कल्पेश भगोरा, विक्रम मालीवाड़ा, सुनील मालीवाड़ा, भावेश भगोरा, अर्जुन कटारा, नितिन कटारा, हर्षित कटारा, मिलन पाटीदार, निखिल पाटीदार, कनक पाटीदार, चयन पाटीदार, चन्द्रवीर चारण, बॉबी सेवक, दर्शित दर्जी, राहुल परमार आदि उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.