24 News Update लखनऊ, 29 अप्रैल। बीडीसी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट नवीन कुमार शुक्ला ने अनूप कुमार अग्रवाल के साथ प्रोफेसर अमेरिका सिंह के आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सामाजिक सरोकारों और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
वार्ता के दौरान प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने एडवोकेट नवीन कुमार शुक्ला द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एडवोकेट नवीन कुमार शुक्ला के नेतृत्व में एक नए सामाजिक संगठन का गठन किया जाएगा।प्रस्तावित संगठन का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, विशेषकर गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, आर्थिक सहयोग देना तथा अन्य आवश्यक सहायता प्रदान करना होगा। इसके साथ ही संगठन के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के आयोजन की भी रूपरेखा तैयार की जा रही है।
इस अवसर पर प्रोफेसर अमेरिका सिंह ने एडवोकेट नवीन कुमार शुक्ला को शुभकामनाएं देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया, वहीं अनूप कुमार अग्रवाल ने भी इस पहल को समाजहित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सक्रिय भागीदारी का भरोसा दिलाया।
बीडीसी संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रो. अमेरिका सिंह से शिष्टाचार भेंट

Advertisements
