Site icon 24 News Update

महिला से मारपीट का मामला दर्ज, दंपती पर आरोप

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले के नाई थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार नयागुडा निवासी लीला (48) पत्नी खेमराज ने शिकायत दी कि 27 अप्रैल रात करीब 10 बजे आरोपी दिता पुत्र धन्ना और उसकी पत्नी रामुड़ी ने उसके साथ लाठी से मारपीट की। घटना में महिला को चोटें आई हैं। मामले में पुलिस ने बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजय सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।

Exit mobile version