24 News Update उदयपुर। नगर निगम द्वारा मंगलवार को प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक प्रतिष्ठान पर छापा मार 3 क्विंटल प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलियों को जब्त किया गया।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक केरि बेग के भण्डारण, विक्रय एवं उपयोग पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन उदयपुर शहर में लगातार प्लास्टिक केरि बेग का उपयोग बढ़ रहा है इसी को देखते हुए निगम टीमों को कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। निर्देश की पालना सूचना पर निगम पुलिस निरीक्षक मांगीलाल डांगी, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चन्द्र शर्मा व टीम द्वारा कालका माता रोड़ नवदीप स्कुल की गली में पी. के. डेयरी इक्युबमेंट नामक दुकान पर पहुंची। दुकान पर बलदेव गुजर उपस्थित मिला जहां पर तलाशी ली गई। तलाशी में दुकान के पास के कमरे में 12 प्लास्टिक कट्टों में 3 क्विन्टल 37 किलोग्राम प्रतिबंधित प्लास्टिक थैलिया जब्त की गई। पूछताछ पर दुकान पर उपस्थित बलदेव ने उक्त प्लास्टिक केरि बेग दुकान मालिक पंकज गुर्जर द्वारा बाहर से मंगवाना बताया गया।
लगातार जारी रहेगी कार्यवाही।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि निगम द्वारा लगातार अभियान चलाकर प्रतिबंधित प्लास्टिक केरि बेग का बडा स्टॉक रखने वालो के विरूद्व कार्यवाही की जावेगी। प्रतिबंधित प्लास्टिक केरिबेग प्राईवेट बसों में अहमदाबाद से लाने की जानकारी प्राप्त हुई है। नगर निगम द्वारा इस संबंध में आसूचना संकलन कर प्रतिबंधित प्लास्टिक केरिबेग की जब्ती व विधिक कार्यवाही की जायेगी। शहरवासी भी जानकारी प्राप्त होने पर सूचना निगम में भिजवावे जिससे निगम द्वारा कार्यवाही की जा सके।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.