24 News Update उदयपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन की ओर से आयोजित ग्राहक पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन समारोह उदयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पंचायत के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने बताया कि समापन समारोह में खाद्य सुरक्षा, शुद्धता और उपभोक्ता जागरूकता पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक शर्मा (खाद्य निरीक्षक) रहे, जबकि अध्यक्षता राकेश पालीवाल (प्रांत संगठन मंत्री) ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में गजेन्द्र आवोत (प्रधानाचार्य, फतह स्कूल) एवं करुण चंडालिया (पूर्व एमडी, सरस दुग्ध संघ) उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि अशोक शर्मा ने खाद्य सामग्री में मिलावट की जांच की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को मिलावटी खाद्य पदार्थों के प्रति सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वस्थ और शुद्ध भोजन की आदत विकसित करें। प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने ग्राहक पंचायत संगठन की कार्यपद्धति पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पखवाड़े के दौरान विभिन्न जनसमस्याओं को जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया गया, जो समाज सेवा का पुण्य कार्य है। उन्होंने इसके लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि करुण चंडालिया ने दूध, घी और दुग्ध उत्पादों में हो रही मिलावट और अशुद्धियों पर विस्तार से जानकारी दी तथा शुद्ध दुग्ध उत्पादों के उपयोग पर जोर दिया। कार्यक्रम में महिला अध्यक्ष पूर्णिमा बोकड़िया ने भी उपभोक्ता अधिकारों और जागरूकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन पंचायत के जिला अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा ने किया, जबकि करणसिंह कटारिया ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। फतहलाल पारिक, हरिशंकर तिवारी, रमेश जोशी, मांगीलाल भोई, संगीता जैन, मंजू भावसार, राजू कुंवर चौहान, सुनीता जोशी, नरोत्तम गौड़, डॉ. कुणाल आमेटा, जयप्रकाश भावसार, राजेन्द्र सोनी, राजेन्द्र सेन, राजकुमार शर्मा, लोकेश सोनी, किशन टांक, प्रथम जोशी, मानसी जोशी, श्वेता नैनावटी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.