24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। कनेरा सर्व हिन्दू समाज के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन के पावन अवसर पर कनेरा नगर में निकाली गई भव्य शोभायात्रा एवं कलश यात्रा का राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदयलाल आंजना की ओर से मण्डल कांग्रेस परिवार,कनेरा द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
सनातन धर्म की परंपराओं, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक समरसता का संदेश देती इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता था। कलश यात्रा एवं शोभायात्रा के स्वागत के दौरान वातावरण “सनातन धर्म की जय” और धार्मिक उल्लास से गूंज उठा।
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झवर,कनेरा ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच तुलसीराम धाकड़,कनेरा कांग्रेस कमेटी के मंडल अध्यक्ष कमलेश धाकड़,अध्यक्ष कनेरा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास नायमा,किशोर पचौरिया,सुनील छिपा,जुगल असावा,लीला शंकर बीर,धनपाल बंबोरिया,ओंकार लाल धाकड़,जीवराज पचौरिया,सोहन लाल राठौर,पवन ईरवाल,पंकज राठौर,ओमप्रकाश धाकड़,युवा अध्यक्ष कन्हैयालाल मेघवाल, दीपक खटीक,ललित खटीक, यशवंत हरिजन,मुकेश गाड़िया (लोहार),नितेश धाकड़, ताराचंद धोबी,अजय हरिजन,लखन गाड़िया (लोहार),भाग्यश्री धाकड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सनातन धर्म की एकता, सामाजिक सौहार्द एवं सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का संदेश देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.