Site icon 24 News Update

बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण, गूंजे ‘अमर रहें’ के नारे

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख), 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर निंबाहेड़ा नगर में कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धा एवं सम्मान के साथ उन्हें याद किया गया। मंगलवार सुबह 10 :15 बजे बस स्टैंड स्थित बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा साहेब का जीवन सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत है।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने ‘बाबा साहेब अमर रहें’ के गगनभेदी नारे लगाकर वातावरण को श्रद्धामय बना दिया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान एवं समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में उनके योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे,क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा, क्रेता व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल आंजना, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, पूर्व प्रधान प्रहलाद जटिया, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष अहमद हुसैन, सेवादल नगर मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, अधिवक्ता अरविंद गोयल, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, महासचिव ओम प्रकाश शर्मा, सचिव आशीष अग्रवाल, आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता बालकिशन अहीर, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, शांतिलाल लाडना, कालू कुमावत, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज शर्मा, मांगीलाल किर, विकास धाकड़, विकास संतोषपुरिया, हरिकिशन माली, अजीज खान, प्रहलाद खटीक, राधेश्याम मेघवाल तथा कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Exit mobile version