24 News Update शाहपुरा में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र कुमार रैगर के नेतृत्व में शाहपुरा-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे-12 पर टोल के निकट आज हुए भीषण सड़क हादसे को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी शाहपुरा ने प्रशासन के नाम ज्ञापन सौंपकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। ज्ञापन में बताया गया कि सड़क की अत्यंत खराब स्थिति एवं लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें कई लोग घायल हो गए।कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे एवं टूटी सड़क आमजन के लिए खतरा बनी हुई है, इसके बावजूद टोल वसूली जारी रखना पूर्णतः अनुचित है।ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस ने प्रशासन से मांग की कि हादसे में घायल एवं मृतक सभी व्यक्तियों को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, सड़क निर्माण एवं संचालन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों या कंपनी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए, जर्जर सड़क की शीघ्र मरम्मत करवाई जाए तथा सड़क की स्थिति सुधरने तक टोल वसूली को बंद किया जाए।इस दौरान नगर कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सेन, आनंद तिवारी, मुकेश गुर्जर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्रताप सिंह बारहठ महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की स्मृति में शहीद दिवस का आयोजन शाहपुरा में भीषण सड़क हादसा: गड्ढे से बचने के चक्कर में बस पलटी, कार चकनाचूर — 36 से अधिक घायल