24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देशानुसार देशभर में चल रहे “संविधान बचाओ अभियान” के अंतर्गत उदयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शनिवार को “संविधान बचाओ रैली” का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से आमजन को लोकतंत्र और संविधान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया एवं केंद्र सरकार से समय पर जातिगत जनगणना कराने की मांग की गई। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का आह्वान रैली को संबोधित करते हुए उदयपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ ने कहा कि “आज देश में लोकतंत्र और संविधान को बचाने की सख्त आवश्यकता है। केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की ‘पर्ची सरकार’ दोनों ही संविधान की मूल आत्मा को कमजोर करने की दिशा में कार्य कर रही हैं।”उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इस संघर्ष को गली-गली, गांव-गांव तक ले जाएं, आमजन को सरकार की नीतियों के दुष्परिणामों से अवगत कराएं और संविधान की रक्षा के लिए जनचेतना जगाएं। जातिगत जनगणना की मांग रैली में समय पर जातिगत जनगणना करवाने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इससे समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व मिल सकेगा और नीतियों का लाभ सही वर्ग तक पहुंच सकेगा। प्रमुख नेता रहे मौजूद रैली में प्रदेश कांग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी दामोदर गुर्जर, पूर्व विधायक त्रिलोक पूर्बिया, पीसीसी महासचिव पंकज कुमार शर्मा, राजस्थान इंटक अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली, ब्लॉक अध्यक्ष सोमेश्वर मीणा, वरिष्ठ नेता के के शर्मा, पूर्व पार्षद चंदा सुहालका, शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दलपत सिंह चुंडावत, महासचिव दीपक व्यास, प्रवक्ता पंकज पालीवाल, जय प्रकाश निमावत, नजमा मेवाफरोश, हरीश शर्मा, मोहम्मद अय्यूब समेत कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस की रणनीति: जमीनी लड़ाई का संकल्प कार्यक्रम में यह स्पष्ट किया गया कि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जमीनी स्तर तक संघर्ष करेगी। पार्टी कार्यकर्ता हर स्तर पर जनता को मोदी सरकार की नीतियों और कथित संवैधानिक उल्लंघनों के विरुद्ध जागरूक करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महेश नवमी महोत्सव 2025 : पुरुष क्रिकेट में ओब्रयु वारियर विजेता, धुप्पड़ हीटर रनरअप हज़रत बिलाल नौजवान कमेटी पहाड़ा द्वारा कैरियर गाइडेंस व काउंसलिंग प्रोग्राम का सफल आयोजन