24 News Update सावर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा एस आई आर में मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया में बिना किसी ठोस कारण एवं विवरण के बड़ी संख्या में फ़ॉर्म-7 जमा किए जाने के संबंध में त्वरित हस्तक्षेप हेतु अनुरोध तथा जमा किए गए फ़ॉर्म – 6, 7 एवं 8 की संकलित सूची उपलब्ध कराने बाबत।राजस्थान प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण (एस आई आर) की प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार संचालित की जा रही है। दिनांक 12 दिसम्बर 2025 को प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है तथा दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज कराने की अवधि दिनांक 12 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई थी।नियमानुसार इलेक्ट्रोल मेन्यूअल 2023 के पैरा संख्या 11.3.2 (2) के अनुसार ब्लक आवेदन प्राप्त नहीं किये जा सकते है। व्यक्तिगत मतदाता केवल एक ही फ़ॉर्म (दावा अथवा आपत्ति हेतु) प्रस्तुत कर सकता है, जबकि मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के बीएलए-2 प्रतिदिन अधिकतम 10 फ़ॉर्म ही जमा करा सकते हैं। फार्म मे मतदाता की सम्पूर्ण जानकारी उसका मोबाईल नंबर साक्ष्य अंडरटेकिंग संलग्न होना आवश्यक है।महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया ने बताया किजानकारी प्राप्त हुई है कि एसडीएम कार्यालय मे नियमों के विरुद्ध एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा बल्क में एक ही दिन में सैकड़ों से लेकर हजारों की संख्या में फ़ॉर्म 7 एवं फार्म 6 प्रस्तुत किए गए हैं, जो कि स्पष्ट रूप से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है तथा इसे आवेदनों पर किसी भी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जाए।अतः आपसे निवेदन है कि ऐसे सभी नियम विरुद्ध जमा फ़ॉर्म – 6, 7 एवं 8 की संकलित सूची कांग्रेस पार्टी को नियमानुसार उपलब्ध करवाई जाए। बल्क में जमा हुए आवेदनों पर किसी प्रकार का संज्ञान नहीं लिया जाए। साथ ही नियम विरुद्ध आवेदन प्रस्तुत करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रारम्भ की जाए। ज्ञापन में जिसमें नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कन्हैयालाल माली,महाराणा प्रताप मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश कांसोटिया,जयपाल गुर्जर,प्रधान योगी,महेश प्रजापत,अमरपाल गुर्जर, सत्यनारायण कोली,सुरेश जांगिड़,राम स्वरूप कहार, रतनलाल माली,मनजीत कुमार सेन,विनोद कुमार पवार,दिलखुश साहू,प्रहलाद मेघवंशी,केसर लाल मीणा,रामदेव रेगर,अमृतलाल रेगर,मनराज गुर्जर,मोनू सिंह भंवर,नरेंद्र सिंह एडवोकेट,महेंद्र कुमार मीणा,एडवोकेट राजेंद्र कुमार मीणा,केसर लाल मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर हुई बैठक अनाधिकृत रूप से एस आई आर वोटर लिस्ट से कॉग्रेस समर्थित मतदाताओ के नाम हटाने के विरोध मे कॉग्रेस का धरना प्रदर्शन