Site icon 24 News Update

गैस की किल्लत को लेकर जनता को गुमराह कर रही कांग्रेस, सभी जगह गैस उपलब्ध : विधायक डेचा

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। कांग्रेस की किल्लत को लेकर जनता को गुमराज कर रही है जब की वास्तविकता में गैस सभी जगह उपलब्ध है उक्त बात विधायक शंकरलाल डेचा ने व्यक्त किये।
विधायक डेचा ने कहा की विपक्ष गैस की किल्लत को लेकर जनता को गुमराह कर रहा है। वास्तविकता यह है कि गैस सभी जगह उपलब्ध है, साथ ही गांवों में भी नियमित सप्लाई हो रही है। आज बर्बोदनीय में इंडेन गैस की गाड़ी अपनी नियमित सेवाए देते हुए आई हे इसी तरह हर गाव में पूर्व की भाती नियमित गैस स्प्लाई हो रही हे। इसलिए किसी भी व्यक्ति को घबराने की आवश्यकता नहीं है, सभी को गैस उपलब्ध करवाई जाएगी। हमारी सरकार उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं होने देगी। हाँ, आप सभी से इतना सहयोग अवश्य अपेक्षित है कि स्टॉक करने के चक्कर में न पड़ें। केवल आवश्यकता होने पर ही गैस लें, ताकि सभी को सुविधा मिल सके। डेचा ने बताया की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी, विदेश मंत्री एवं पेट्रोलियम मंत्री लगातार इस कार्य में लगे हुए हैं और हर संभव प्रयास कर रहे हैं। जनता से अपील की की आप विपक्ष के बहकावे में न आएं। यदि कोई व्यक्ति जरूरत से ज्यादा गैस स्टॉक कर रहा है, तो इसकी सूचना प्रशासन को अवश्य दें, ताकि उसके खिलाफ उचित कार्यवाही की जा सके।

Exit mobile version