24 News Udpate उदयपुर। प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब आम लोगों की जेब पर साफ दिखाई देने लगा है। शनिवार सुबह से लागू नई दरों के बाद उदयपुर में पेट्रोल 93 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। लगातार नौ दिनों में तीसरी बार ईंधन की कीमतों में इजाफा होने से वाहन चालकों और परिवहन कारोबार से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।नई दरों के अनुसार उदयपुर में पेट्रोल की कीमत 109 रुपए 73 पैसे प्रति लीटर से बढ़कर 110 रुपए 66 पैसे हो गई है। वहीं डीजल 94 रुपए 89 पैसे से बढ़कर 95 रुपए 80 पैसे प्रति लीटर पहुंच गया है। शनिवार सुबह से शहर के सभी पेट्रोल पंपों पर नई कीमतें लागू कर दी गईं।इससे पहले 19 मई को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में औसतन 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 15 मई को ईंधन दरों में करीब 3 रुपए प्रति लीटर तक इजाफा किया गया था। लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण निजी वाहन चालकों के साथ-साथ माल परिवहन और सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र पर भी असर पड़ने लगा है।विशेषज्ञों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते तेल कंपनियों पर लागत का दबाव बढ़ा है। वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने के बाद क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से ऊपर गई हैं। पहले जहां कच्चा तेल करीब 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास था, वहीं अब यह 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच चुका है। इसी के चलते घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार संशोधन किया जा रहा है।प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो जयपुर में पेट्रोल 109.87 रुपए और डीजल 95.05 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं बाड़मेर और सवाई माधोपुर जैसे जिलों में पेट्रोल की कीमतें 111 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच चुकी हैं। लगातार बढ़ती कीमतों के कारण आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निर्माण सामग्री किराये पर लेकर बेचने का आरोप, धोखाधड़ी का मामला दर्ज गर्मी से राहत देने दाउदी बोहरा समाज आगे आया, 5300 लोगों को पिलाई छाछ