24 News Update उदयपुर। शक्ति नगर स्थित ‘सन्त निवास’ में श्री गुरुनानक देव महाराज के प्रकाश पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ समापन हुआ। अंतिम दिन सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान ‘बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ और ‘वाहेगुरु’ के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।समापन दिवस की शुरुआत सुबह 7 बजे श्री आसादीवार पाठ से हुई। इसके बाद 8 बजे कथा कार्तिक भोग का आयोजन किया गया। गुरु शैलेश ब्रिजवानी ने गुरु महाराज के जीवन प्रसंग सुनाए। सुबह 11 बजे चार पाठियों द्वारा तीन दिनों से किए जा रहे अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया। इसके बाद पूर्णाहुति, महाआरती और विश्व शांति एवं मानव कल्याण के लिए सामूहिक अरदास की गई।इस अवसर पर गुरु शैलेश ब्रिजवानी और गुरु मैया निकिता ब्रिजवानी ने प्रवचनों में कहा कि श्री गुरुनानक देव महाराज ने मानवता को प्रेम, समानता और सत्य का मार्ग दिखाया। उन्होंने अहंकार त्यागने, मधुर वाणी अपनाने और जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा को जीवन का वास्तविक सुख बताया।कार्यक्रम के अंतिम चरण में श्री बिलोचिस्तान भवन में विशाल लंगर साहिब का आयोजन हुआ। इसमें श्रद्धालुओं ने एक साथ पंगत में बैठकर लंगर प्रसादी ग्रहण की। सेवादारों ने सेवा कार्यों में योगदान दिया। इसके साथ ही तीन दिवसीय महोत्सव का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation टूटते वैवाहिक रिश्तों को बचाने के लिए जनवरी से उदयपुर में शुरू होगी जैन पारिवारिक अदालत स्वदेशी व्यापारी मंच की राष्ट्रीय परिषद में विजयलक्ष्मी गलूंडिया पहली महिला सदस्य मनोनीत