24 News update उदयपुर। मध्यपूर्व एशिया में जारी युद्ध की पृष्ठभूमि और वैश्विक ऊर्जा बाजार में उठापटक के बीच झीलों की नगरी उदयपुर में प्रशासन ने रसोई गैस आपूर्ति को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता ने साकरोदा स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) के एलपीजी गैस प्लांट का औचक निरीक्षण कर जिले में गैस की मांग-आपूर्ति, भंडारण क्षमता और वितरण व्यवस्था की गहन समीक्षा की।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि जिले में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। गैस वितरण की प्रक्रिया निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के तहत संचालित हो रही है, जिससे किसी भी प्रकार की बाधा या कमी की स्थिति नहीं है।कलेक्टर मेहता ने प्लांट परिसर का निरीक्षण करते हुए भंडारण टैंक, सुरक्षा व्यवस्थाओं और सिलेंडर भराई प्रक्रिया का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों और गुणवत्ता प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए तथा आपूर्ति श्रृंखला की लगातार मॉनिटरिंग की जाए, ताकि किसी भी परिस्थिति में उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।कलेक्टर ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि जिले में गैस की उपलब्धता पर्याप्त है और आमजन को किसी भी प्रकार की अफवाहों या घबराहट में आने की आवश्यकता नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।25 दिन से पहले गैस बुकिंग नहींजिला रसद विभाग ने बताया कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए सिलेंडर बुकिंग के बीच न्यूनतम 25 दिन का अंतराल निर्धारित किया गया है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद ही नई बुकिंग कराएं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे।जरूरी संस्थानों को निर्बाध आपूर्तिविभाग के अनुसार व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति फिलहाल नियंत्रित रखी गई है, लेकिन अस्पतालों, छात्रावासों, शिक्षण संस्थानों और मिड-डे मील जैसी आवश्यक सेवाओं को पहले की तरह गैस उपलब्ध कराई जाती रहेगी, जिससे जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों।जिले में तीनों कंपनियों का पर्याप्त स्टॉकअधिकारियों ने बताया कि जिले में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त भंडार मौजूद है।शिकायत के लिए कंट्रोल रूम सक्रियगैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और कालाबाजारी रोकने के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उपभोक्ता गैस संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी 0294-2414620 पर दे सकते हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि घरेलू सिलेंडरों का अवैध भंडारण, कालाबाजारी या व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रसद विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे और कलेक्टर को जिले की गैस आपूर्ति व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation फिरोज़ खान अब्बासी बने प्रदेश सचिव, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग भाई साहब के ब्रहृमास्त्र के बाद किशन मेघवाल की बात पहुंची दिल्ली दरबार