24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान 10 इकाई डूंगरपुर का दो दिवसीय सामूहिक गंगाजल उद्यापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम प्रभारी गेबीलाल बिलड़ी इकाई प्रमुख डूंगरपुर ने बताया कि दो दिवसीय उद्यापन आचार्य मिनेश जोशी एवं टीम द्वारा गंगाजल ग्यारस पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। पहले दिन बेणेश्वरधाम के पीठाधीश्वर अच्युतानन्दजी महाराज के मुख्य आतिथ्य में कलश यात्रा निकली एवं 1.30 बजे पूर्णाहुति हुई। साथ ही समाज के संविधान, रीति-रिवाज, नियमावली एवं पारिवारिक निर्देशिका का विमोचन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में 53 परिवारजन सम्मिलित हुए हैं तथा समाज संरक्षक नगीनलाल बिलपन एवं समाज अध्यक्ष चिमनलाल गैंजी सहित बड़ी संख्या में छह से सात हजार समाजजन व पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम प्रभारी डूंगरपुर इकाई प्रमुख गेबीलाल बिलड़ी के अनुसार समाज संरक्षक नगीनलाल बिलपन व समाज अध्यक्ष चिमनलाल गैंजी के निर्देशन में कार्यक्रम सह प्रभारी इकाई प्रमुख गैंजी रमणलाल पाडली, इकाई प्रमुख खेड़ा विशाल आनंद दामड़ी, सीमलवाड़ा चौखला अध्यक्ष हीरालाल धंबोला, कार्यक्रम कोषाध्यक्ष मांगीलाल खेमारू, संस्थान कोषाध्यक्ष चंदुलाल बोरी, युवा समन्वयक हितेंद्र एडवोकेट बिलड़ी व इनकी युवा टीम, संस्थान सचिव नगीनलाल एडवोकेट एवं समस्त केंद्रीय एवं इकाई पदाधिकारी इन दिनों कार्यक्रम के सफलता पूर्वक सम्पन्न करने हेतु दिन-रात कड़ी मेहनत कर व्यवस्थाओं को संभाल रहे हैं। कार्यक्रम में नवीन केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण हेतु समाज के भामाशाहों द्वारा दिल खोलकर भवन निर्माण हेतु आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की है। भामाशाहों को पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी अमृतलाल देवल, सुभाष बिछीवाड़ा, कार्यक्रम कोषाध्यक्ष मांगीलाल खेमारू, शंकरलाल बिलड़ी, विशाल आनंद, राजेंद्र शिशोद, जितेंद्र गैंजी, वाडीलाल दहेगामड़ा, रमणलाल पाडली, प्रकाश भामटावाड़ा, धुलेश्वर कनबई, अरविंद देवल, कन्हैयालाल माथुगामड़ा, नगीनलाल मालपुर द्वारा प्रेरित किया गया। भूपेंद्र कनबई, निलेश बिलड़ी, विपुल बिछीवाड़ा, निलेश गदाता, हितेश घुघरा, दर्शन नरणिया, राजेंद्र खेड़ा, निलेश पाडली, प्रकाश गैंजी, नितिन बिलड़ी, रोहित पादरड़ी, लवलेश शिवपुरा, कौशिक बिलड़ी आदि ने पार्किंग में सराहनीय सहयोग किया। समाजसेवकों ने भामाशाहों को प्रेरित कर सम्मानजनक राशि समाज को समर्पित करने की घोषणा करवा कर सहयोग किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय कलाल समाज के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान संरक्षक प्रकाश चौधरी पूर्व एमएलए बड़ी सादड़ी, कलाल समाज के राजस्थान युवा अध्यक्ष हंसमुखलाल सागवाड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक राणोली, तीन चौखला सागवाड़ा के अध्यक्ष नानूलाल, कन्हैयालाल कोलखंडा सहित बड़ी तादाद में समाजजन उपस्थित रहे। आज बृजलाल गोकुलपुरा डूंगरपुर, कमलेश माथुगामड़ा, चंदुलाल फौजी झौथरी, दिलीपजी बनजारिया खैरवाड़ा, ईश्वरलाल थाना, अनिल कुमार धंबोला हा.मु. डूंगरपुर, महेंद्र कुमार धामोद, दिनेश कुमार मोदर ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु एक-एक कक्षा-कक्ष बनाकर देने की घोषणा की, जिसकी उपस्थित समाजजनों द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए सम्मानित किया गया। मोड़ मेवाड़ा कलाल समाज सेवा संस्थान 10 इकाई डूंगरपुर के केंद्रीय एवं इकाई पदाधिकारियों ने समस्त भामाशाहों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कलाल समाज का सामूहिक गंगाजल उद्यापन सम्पन्न

Advertisements
