Advertisements
24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के आसपुर मार्ग स्थित सासरिया तालाब के पास पीपा क्षत्रिय दर्जी समाज परिसर में मंगलवार को अष्टमी व्रत उद्यापन कार्यक्रम आयोजित हुआ।
समाज की 118 महिलाओं ने व्रत उद्यापन के साथ 31 कुण्डीय यज्ञ में आहुतियां दीं।
उद्यापन आचार्य पंकज पंड्या, भरत पंड्या, नीलेश ठाकुर, मुकेश ठाकुर आदि पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ हुआ।
कार्यक्रम में समाज अध्यक्ष चंदूलाल दर्जी, उपेंद्र, छोटेलाल, नानालाल दर्जी, बसंतलाल, गोवर्धन, राजेश पंवार, भूपेश पंवार, केशवलाल दर्जी सहित अनेक महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

