24 news updare jaipur. प्रदेश के बजट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन को राहत देते हुए कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) पर लग रही वैट की दरों में कमी की घोषणा की है। मुख्यमंत्री के इस निर्णय के बाद सीएनजी-पीएनजी करीब 2.12 तक सस्ती हो जाएगी। ये दरें आज रात 12 बजे से प्रभावी होंगी। राजस्थान स्टेट गैस लि. के चेयरमैन टी. रविकांत ने बताया- नई संशोधित वैट दर के बाद सीएनजी और पीएनजी पर वैट 10 के बजाए 7.5 प्रतिशत की दर से वसूला जाएगा। राजस्थान स्टेट गैस लि. के एमडी रणवीर सिंह ने बताया- वैट में 2.5 फीसदी की कटौती होने से प्रदेश में राजस्थान स्टेट गैस लि. के सीएनजी स्टेशनों पर आमजन को सीएनजी 93.21 रुपए प्रतिकिलो के बजाए 91.09 रुपए प्रतिकिलो की दर से मिलेगी। इसी तरह कोटा जिले में पीएनजी 50.5 रुपए के बजाए 49.35 रुपए की दर से उपलब्ध होगी। जबकि व्यावसायिक उपयोग के लिए पीएनजी में 1.50 रु. की राहत देते हुए 64 रु. 50 की दर से और औद्योगिक क्षेत्र के लिए पीएनजी में 1.41 रु. की राहत देते हुए 60.59 रुपए की दर से उपलब्ध करवाई जाएगी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation झालावाड़ में गंगधार पुलिस की कार्रवाई : अवैध मादक पदार्थ तस्कर राजू उर्फ हरिओम सोनी गिरफ्तार रोजगार नहीं था गांव में ही यू ट्यूब को गुरू बना डाल दी नकली नोटों की फैक्ट्री 5 गुना प्रॉफिट में करता था सप्लाई