Site icon 24 News Update

मानसून से पहले नालों की सफाई तेज़ः जलभराव रोकने नगर निगम की तैयारी जोरों पर, रोज समीक्षा बैठक ले रहे आयुक्त, जिम्मेदार अधिकारियों को सख्त निर्देश

Advertisements

24 News Update उदयपुर। मानसून की आहट के साथ ही नगर निगम ने जलभराव की चमतमददपंस समस्या से निपटने के लिए कमर कस ली है। आयुक्त राम प्रकाश के निर्देशन में शहर के छोटे-बड़े सभी नालों की सफाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उद्देश्य है दृ इस बार बरसात में सड़कों पर पानी नहीं भरे और नागरिकों को आवागमन में कठिनाई का सामना न करना पड़े।
नगर निगम ने तय किया है कि इस वर्ष मानसून से पूर्व हर नाले की सफाई पूरी की जाएगी। आयुक्त राम प्रकाश स्वयं प्रतिदिन समीक्षा बैठक लेकर सफाई कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि किसी भी परिस्थिति में शहर में जलभराव की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए।

जलभराव की प्रमुख वजह : अवरुद्ध नाले
आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि विगत वर्षों में देखा गया कि बारिश के दौरान नालों में कचरा जमा होने से पानी का बहाव रुक जाता है। परिणामस्वरूप सड़कों पर जलभराव की स्थिति बनती है जिससे न सिर्फ यातायात बाधित होता है बल्कि बीमारि यों का खतरा भी बढ़ जाता है। इस बार निगम ने तय किया है कि न केवल नालों की सफाई की जाएगी, बल्कि वहां से निकले कचरे को प्रतिदिन उठाकर सुरक्षित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस काम में स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा और अधिशासी अभियंता (यांत्रिक) लखनलाल बेरवा को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

समीक्षा बैठकों में हो रही सख्त मॉनिटरिंग
प्रत्येक दिन नगर निगम मुख्यालय में आयुक्त राम प्रकाश की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हो रही है। इसमें संबंधित शाखाओं के अधिकारी भाग लेते हैं और बताते हैं कि किस क्षेत्र का नाला साफ हुआ है, तथा वहां से निकला कचरा कब और कैसे हटाया गया। नगर निगम का लक्ष्य है कि इस मानसून में जलभराव की स्थिति न्यूनतम हो और शहरवासी राहत की सांस ले सकें।

Exit mobile version