Site icon 24 News Update

सफाईकर्मी ने ईमानदारी का परिचय दिया, 30 हजार का मोबाइल फोन लौटाया

Advertisements

24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। आज के दौर में ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक सफाईकर्मी ने 30 हजार रुपए का मिला मोबाइल उसके मालिक को लौटाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र गट्टू हरिजन, निवासी सागवाड़ा को 28 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति का गुम हुआ मोबाइल मिला, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपए थी। यह मोबाइल जोगपुरा ग्राम पंचायत निवासी पंकज खाट का था। मोबाइल में जरूरी दस्तावेज भी मौजूद थे, जिसके कारण वह दिनभर परेशान रहा। बाद में राजेश ने मोबाइल मालिक को लौटाया, जिससे वह बेहद खुश हुआ।

Exit mobile version