24 न्यूज अपडेट, नेशनल डेस्क। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई ने शनिवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में नई मल्टीलेवल पार्किंग और वकील चेंबर्स का भव्य उद्घाटन किया। यह उनकी CJI बनने के बाद प्रयागराज का पहला दौरा था, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का सबसे पावरफुल और कर्मठ मुख्यमंत्री बताया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।
CJI गवई ने इलाहाबाद की भूमि को पावरफुल लोगों की भूमि करार देते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था तभी मजबूत होगी जब बार और बेंच मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा, “अंतिम नागरिक तक न्याय पहुंचाना हमारा मौलिक कर्तव्य है।” सीएम योगी ने महाकुंभ के दौरान हाईकोर्ट की भूमिका की सराहना की और वकीलों के लिए बनाए गए एयर कंडीशंड चेंबर्स की सुविधाओं का उल्लेख किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने योगी की प्रशंसा करते हुए कहा कि महाकुंभ में उनकी शानदार व्यवस्था के कारण ही आयोजन सफल रहा। उन्होंने कहा कि जल्दी और प्रभावी काम करने की कला सीखनी हो तो योगी से सीखना चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विक्रम नाथ ने इलाहाबाद बार एसोसिएशन की तारीफ करते हुए नई बिल्डिंग के सदुपयोग पर जोर दिया।
नई मल्टीलेवल पार्किंग पाँच मंजिला है, जिसमें 2300 चारपहिया और 1500 दोपहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। दिव्यांगजन के लिए विशेष पार्किंग व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, 2300 वातानुकूलित चेंबर, कैंटीन, लाइब्रेरी, बैंक, एटीएम, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी मौजूद हैं। 26 स्वचलित सीढ़ियां और 24 लिफ्टें सुविधा को और बढ़ाती हैं, जिससे यह हाईकोर्ट परिसर एक अत्याधुनिक केंद्र बन गया है।
CJI बीआर गवई ने योगी को बताया देश के सबसे पावरफुल मुख्यमंत्री

Advertisements
