24 News Update उदयपुर। भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) का जिला कन्वेंशन 30 नवंबर को सुबह 10.30 बजे माछला मगरा स्थित शिराली भवन में आयोजित होगा। यह जानकारी सीटू के जिला सचिव हीरालाल सालवी ने दी। उन्होंने बताया कि कन्वेंशन का उद्घाटन सीटू के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत करेंगे।
कन्वेंशन में सीटू से जुड़ी विभिन्न यूनियनों की गतिविधियों, हालिया आंदोलनों और संगठन को मजबूत करने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम में कुल 60 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। समापन सत्र का संचालन संगठन के राज्य सचिव बी.एस. राणा करेंगे। कन्वेंशन में मजदूर हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे।
कन्वेंशन की तैयारियों को लेकर संगठन के अध्यक्ष राजेश सिंघवी की अध्यक्षता में शिराली भवन में बैठक आयोजित हुई। इसमें सीटू के उपाध्यक्ष गुमान सिंह राव, ठेला व्यवसाय मजदूर यूनियन के अध्यक्ष मोहम्मद निजाम व उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद, निर्माण मजदूर एकता यूनियन के अध्यक्ष शमशेर खान, तथा लाल झंडा ऑटो चालक यूनियन के अध्यक्ष फिरोज अहमद सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
30 नवंबर को होगा सीटू का जिला कन्वेंशन, शिराली भवन में मजदूर हितों पर होगा मंथन

Advertisements
