24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। आज माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कला वर्ग में 12वीं कक्षा में 96.80% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप करने वाली बडोली माधोसिंह स्कूल में किसान परिवार की पुत्री संगम धाकड़ का निंबाहेड़ा के सीआई राम सुमेर जी मीणा एवं प्रशिक्षु आईपीएस मुकेश कुमार ने पुलिस थाना में मुंह मीठा कराकर अंगवस्त्र के साथ उपरणा ओढ़ा कर अभिनंदन किया और बालिका को आईएएस आईपीएस सहित आरएएस अधिकारी बनने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर बडोली विद्यालय की पूर्व छात्र छात्रा निकिता धाकड़ वीर उपस्थित रहे जिन्होंने गत वर्ष भी बडोली माधोसिंह स्कूल से कक्षा बारह में 95% अंक प्राप्त किया
साथ ही सीआई साहब राम सुमेर जी मीणा ने बडोली माधोसिंह स्कूल में अध्यापन कार्य करने वाले जयसिंह मीणा, रामेश्वर लाल मेघवाल ,गुंजन जैन, पूजा सोनी एवं ज्योति शर्मा आदि शिक्षकों को बधाइयां दी , जिन्होंने इतना अच्छा गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम रखा।
प्रधानाचार्य रवींद्र उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में जयसिंह मीणा जैसे व्याख्याताओं ने गहराई से अध्ययन करा कर विद्यार्थियों को इतिहास विषय में 100 में से 100 अंक दिलाये है, जबकि विद्यालय में आज भी गणित और अंग्रेजी के शिक्षक नहीं है ।

