24 News Update उदयपुर। विश्व व्यापी 40 दिवसीय मसीही उपवास काल(लेंट डेज) की शुरुआत इस वर्ष बुधवार 18 फरवरी से होगी। मसीही उपवास काल ईस्टर पर्व से पूर्व 40 दिनों वह अवधि है जब मसीही जन प्रार्थना, उपवास व नियमित पवित्र बायबल के पठन के साथ अपना सम्पूर्ण ध्यान व चिंतन परमेश्वर पर केंद्रित करते है.मसीही उपवास काल को लेंट डेज कहा जाता है। लेंट पुरानी अंग्रेजी के शब्द लेंकटेन से निकल कर आया है जिसका अर्थ वसंत होता है और 21 मार्च को ही वसंत विषुव होता है जब दिन व रात की अवधि बराबर होती है। उपवास काल की शुरुआत पवित्र राख बुधवार से शुरू होती है. पवित्र शास्त्र बायबल के अनुसार यहाँ राख पश्चाताप का प्रतीक है, इसका तात्पर्य यह है कि मनुष्य मिट्टी है और फिर से मिट्टी में मिल जायेगा अतः वो अपनी गलतियों से मन फिराये और प्रभु पर विश्वास रखे.पवित्र शास्त्र बायबल मसीहीयों को उपवास करने के लिए बाध्य नहीं करता परन्तु उपवास को आत्मिक उन्नति हेतु अवश्य ही लाभकारी माना गया है. अक्सर उपवास को भोजन की कमी अथवा त्याग से जोड़कर देखा जाता है परन्तु मसीही उपवास का वास्तविक उद्देश्य इस संसार की वस्तुओं से अपना ध्यान हटा कर परमेश्वर के ऊपर लगाना है. ईस्टर रविवार का निर्धारण चाँद से :-प्रति वर्ष ईस्टर सन्डे की तिथि के निर्धारण में चन्द्रमा का सहारा लिया जाता है. प्रति वर्ष दिनांक 21 मार्च के पश्चात पूर्णिमा (फुल मून )को हमेशा आदर्श आधार माना जाता है.फिर पूर्णिमा (फुल मून) के बाद जो रविवार आता है वही ईस्टर सन्डे के रूप में माना जाता है। ईस्टर की तिथि घोषित होने पर गुड फ्रायडे की तिथि स्वतः ही (ईस्टर से 2 दिन पूर्व का शुक्रवार )निर्धारित हो जाती है.उदाहरण के लिए इस वर्ष 21 मार्च के बाद पूर्णिमा (फुल मून) दिनांक 2 अप्रेल को है. 2 अप्रेल के बाद रविवार 5 अप्रेल को है जो कि इस वर्ष ईस्टर का दिन है.ईस्टर के ठीक 40 दिन पूर्व का बुधवार राख बुधवार कहलाता है और इसी दिन से उपवास काल प्रारम्भ होता है.उपवास काल की अवधि में रविवार के दिनों को नहीं गिना जाता है क्योकि रविवार का दिन मसीही जन प्रभु यीशु के पुनः जीवित होने के दिन के रूप में याद करते है. चेतक सर्किल स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में बुधवार 18 फ़रवरी को शाम 6:30 बजे पवित्र राख बुधवार की आराधना आयोजित होगी जिसमे रेव्ह. सनी एस. कुमार मुख्य सन्देश प्रदान करेंगे.शेपर्ड मेमोरियल चर्च प्रबंधन की ओर से चार समूहों का गठन किया गया है जो दिनांक 19 फरवरी से शहर में बसे मसीही परिवारों के मध्य उपवासकालीन प्रार्थना सभाओं को संचालित करेंगे जो दिनांक 28 मार्च तक जारी रहेगी।कुल मिलाकर सम्पूर्ण मसीही उपवास काल मसीही जनों को गुड फ्रायडे और ईस्टर पर्व की ओर आगे बढ़ने का मजबूत आत्मिक आधार प्रदान करता है। यह जानकारी परमिनास मैथ्यू, मिडिया प्रभारी, शेपर्ड मेमोरियल चर्च, उदयपुर ने दी।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading