Site icon 24 News Update

चित्तोड़गढ़ की बेटी दिव्या जैन करनाल मे जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित

Advertisements

कविता पारख

24 News Update निम्बाहेडा। शंभूपुरा पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रही नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त पर्यावरण मित्र दिव्या कुमारी जैन को निफा के रजत जयंती वर्ष समारोह मे उसके द्वारा पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना के लिए चलाये जा रहे जागरूकता अभियान के लिए जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
बता दे कि दिव्या गत 15 वर्षा से पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक चेतना का अभियान चला रही है जिसमे पॉलीथिन कि थेलियो के विरुद्द जनजागरूकता प्रमुख है। निफा से प्राप्त पत्र के अनुसार 21 से 25 सितंबर तक नई दिल्ली व करनाल मे आयोजित निफा के भव्य रजत जयंती समारोह वर्ष मे आयोजित कार्यक्रम मे दिव्या को जिला स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दिव्या ने इस भव्य पुरस्कार के लिए चयन पर प्रसन्नता व्यक्त कि है व निफा का भी आभार व्यक्त किया है।
फोटो-3, दिव्या कुमारी जैन जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए चयन किया गया।

Exit mobile version