24 News Update, udaipur प्रदेश के मुख्य सचिव श्री सुधांश पंत ने उदयपुर में संभाग स्तरीय समीक्षा बैठक में कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पारदर्शी और जवाबदेही प्रशासन है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनहित को प्राथमिकता दें, जिससे राजस्थान के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सके। बैठक की मुख्य बातें ई-फाइलिंग डिस्पोजल टाइमिंग की समीक्षा मुख्य सचिव ने अधिकारियों का परिचय लेने के साथ ही ई-फाइलिंग डिस्पोजल प्रगति और औसत टाइमिंग की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह नया पैरामीटर प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा और ई-फाइलिंग को प्रभावी बनाएगा। गुड गवर्नेंस के टिप्स बैठक में चर्चा से पूर्व गुड गवर्नेंस पर जोर देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि अधिकारियों की भूमिका राज्य सरकार की छवि निर्माण में अहम होती है। उन्होंने अधिकारियों को प्रोत्साहित किया कि वे आमजन की समस्याओं के समाधान में तत्पर रहें और अपनी जिम्मेदारी को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। त्वरित न्याय की प्राथमिकता मुख्य सचिव ने नए कानूनी अधिनियमों के क्रियान्वयन की समीक्षा की और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों की जांच शीघ्रता से पूरी कर चार्जशीट दाखिल करें। उन्होंने जिलेवार लंबित प्रकरणों और मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की। महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान मुख्य सचिव ने महिला उत्पीड़न के मामलों की समीक्षा करते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षित वातावरण देना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उदयपुर रेंज में महिला अपराधों में 16.21% की कमी पर संतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि महिला अत्याचार के मामलों में कोई भी लापरवाही न हो। सड़क हादसों की रोकथाम उदयपुर संभाग में सड़क हादसों की संख्या की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने पुलिस, परिवहन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और पीडब्ल्यूडी को आपसी समन्वय से हादसों को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए। डिजिटल क्रॉप सर्वे में उदयपुर अव्वल मुख्य सचिव ने डिजिटल क्रॉप सर्वे और फार्मर रजिस्ट्रेशन कैम्प की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उदयपुर संभाग में डिजिटल क्रॉप सर्वे के 93.90% और उदयपुर जिले में 100% पूरा होने पर टीम को बधाई दी। साथ ही शत-प्रतिशत किसानों की डिजिटल आईडी बनाने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम में बिजली-पानी की व्यवस्था गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए मुख्य सचिव ने बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को अभी से सतर्क रहने और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने के निर्देश दिए। आयुष्मान कार्ड और टीबी मुक्त अभियान को गति दें मुख्य सचिव ने टीबी मुक्त भारत अभियान और आयुष्मान कार्ड वितरण की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टरों को स्वयं इसकी निगरानी करने और लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। पीएम सूर्यघर योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सौर ऊर्जा के क्षेत्र में राजस्थान की अग्रणी भूमिका को देखते हुए मुख्य सचिव ने पीएम सूर्यघर योजना को व्यापक स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कलक्टरों को योजना की मॉनिटरिंग कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इससे जोड़ने के लिए निर्देशित किया। त्यौहारों पर शांति और सद्भाव बनाए रखें मुख्य सचिव ने कहा कि आगामी दिनों में धार्मिक और सामाजिक उत्सवों के मद्देनजर कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जाए। उन्होंने अधिकारियों से सभी समुदायों के साथ संवाद बनाए रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने को कहा। औचक निरीक्षण पर जोर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुरूप मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अपने क्षेत्र में नियमित औचक निरीक्षण करने और कार्य की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। राइजिंग राजस्थान के एमओयू को धरातल पर उतारें मुख्य सचिव ने राइजिंग राजस्थान के तहत उदयपुर संभाग में हुए एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को तीन माह के भीतर एमओयू कार्यान्वित करने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के निर्देश दिए। बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णय जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यों में लंबित विद्युत कनेक्शन शीघ्र पूर्ण कराए जाएं। भूमि अधिग्रहण और मुआवजा वितरण के मामलों का त्वरित निस्तारण हो। बकाया कृषि कनेक्शनों को जल्द पूरा करें। जल जीवन मिशन को समयसीमा के भीतर पूरा करें। आई गॉट मिशन कर्मयोगी में कार्मिकों का प्रशिक्षण सुनिश्चित करें। बैठक में शामिल अधिकारी बैठक में देवस्थान आयुक्त वासुदेव मालावत, टीएडी आयुक्त शक्तिसिंह राठौड़, आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नखाते, नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश, उदयपुर कलक्टर नमित मेहता, चित्तौड़ कलक्टर आलोक रंजन, राजसमंद कलक्टर बालमुकुंद असावा, बांसवाड़ा कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, डूंगरपुर कलक्टर अंकित कुमार सिंह, प्रतापगढ़ कलक्टर अंजलि राजोरिया, सलूम्बर कलक्टर अवधेश मीणा, उदयपुर एसपी योगेश गोयल, राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी, चित्तौड़ एसपी सुधीर जोशी, डूंगरपुर एसपी मोनिका सेन, सलूम्बर एसपी राजेश यादव, प्रतापगढ़ एसपी दिलीप बंसल, बांसवाड़ा एसपी हर्षवर्धन सहित संभाग स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सायरा थाना क्षेत्र में लापता व्यक्ति की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार कैलाश प्रजापत के रूप में हुई फतेहसागर झील में मिले शव की पहचान