Site icon 24 News Update

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का गुरुवार को उदयपुर में

Advertisements

24 News Update उदयपुर, 29 अप्रैल। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे विशेष विमान से महाराणा प्रताप एयरपोर्ट डबोक पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा नया चेण्डा रोहट पाली के लिए प्रस्थान करेंगे। नया चेण्डा में विविध कार्यक्रमों में भाग लेकर मुख्यमंत्री श्री शर्मा हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.55 बजे पुनः डबोक एयरपोर्ट आएंगे। यहां से सड़क मार्ग द्वारा डबोक पुलिस थाना के समीप स्थित वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी के निवास पर पहुंचेंगे। विधायक के पिता के निधन पर आयोजित शोक सभा में भाग लेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 2.25 बजे पुनः डबोक एयरपोर्ट आकर विशेष विमान से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

Exit mobile version