24 News Update उदयपुर। उदयपुर के केन्द्रीय कारागृह उदयपुर में बंदियों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। घटना में कई विचाराधीन बंदी घायल हो गए, जिनमें एक के सिर पर गंभीर चोट आई है।
मामले के अनुसार जेल प्रहरी प्रवीण विश्नोई और बंशी लाल की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 मई को सुबह करीब 8:45 बजे विचाराधीन बंदी रणजीत और भूताराम पर अन्य बंदियों ने हमला कर दिया।
आरोप है कि असलम खान उर्फ तोता, अर्तिम जटिया, अयान खान, निसार खान, अवधेश, अभिषेक उर्फ अर्जुन, अर्जुन, तरुण यादव और प्रिंस शर्मा सहित अन्य ने मिलकर दोनों बंदियों के साथ मारपीट की। हमले के दौरान पत्थर से वार किया गया, जिससे एक बंदी के सिर पर गहरा घाव हो गया।
इसके अलावा आरोपियों ने गाली-गलौच करते हुए हाथों से भी मारपीट की, जिससे शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं। थानाधिकारी श्री रतनसिंह के निर्देश पर धारा 126(2), 115(2), 189(2), 190 और 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच की जिम्मेदारी उप निरीक्षक महेश चन्द्र को सौंपी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
सेंट्रल जेल में बवाल: विचाराधीन बंदियों पर पत्थर से हमला, कई घायल

Advertisements
