24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। चेत्र नव संवत्सर हिन्दू नववर्ष को लेकर लोगो में काफी उत्साह होकर नववर्ष पर नगर माण्डवी चौक स्थित गण्डेरी गणपति मंदिर परिसर में प्रात: लोगो केा निम का पानी पिलाकर नववर्ष की शुभकामनाए दी गई व हिन्दू संगठनो ने नगर के गोल चौराह पर आगन्तु व जागन्तु जनता को नववर्ष की शुभकामनाए दी गई। प्रति वर्ष की भाती इस वर्ष भी सनातन धर्म क चेत्र नव संवत्सर पर भारत विकास परिषद,विद्यानिकेतन अध्यापक-अध्यापिका,भागवत सत्सग,श्रीमद् भागवत कथा समिति सहित पदाधिकारी,सदस्य गुरूवार प्रात: से नगर के गौल चौराह चारो मार्ग पर अलग अलग टोलीया बनाकर खडे रहे तथा नगर में आने जाने वाले लोगो का तिलक लगाकर,मिश्री खिलाकर नव संवत्सर की शुभकामनाए दी गई नववर्ष को लेकर लोगो में भारी उत्साह का माहौल देखने मिला व नगर के माण्डवी चौक स्थित गण्डेरी गणपति मंदिर के सामने श्री सिद्धी विनायक गणपति मंडल द्वारा जनता को नीम पत्ते का रस का पान कराया एव वर्ष श्रेष्ठ निकलने तथा स्वस्थ रहने की शुभकामनाए दी गई। नववर्ष के उपलक्ष्य में नगर के मध्य व आस-पास स्थित मंदिरो व नगर के मुख्य सडको को रंगीलाईट लगाकर नववर्ष का आगाज किया गया तथा सभी को स्वस्थ रहने की कामना की गई। इस अवसर पर नारायणलाल बनोत,राजेन्द्र शुक्ला,कुबेरलाल जोशी,तेजप्रकाश गुप्ता,एडवोकेट ,श्याम भटृ,गिरीश सोमपुरा,अनिल वाडेल,नवीन सोमपुरा,तुलसीराम सेवक, किशनलाल वर्मा,अमरीश त्यागी,नीरज शर्मा,सहित कई लोग उपस्थित थे।
चैत्र नव संवत्सर का धूमधाम से स्वागत

Advertisements
