• महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से दबोचा गया कुख्यात अपराधी, पुलिस पर फायरिंग व हत्या के प्रयास के मामले में था फरार

24 News Update जयपुर। राजस्थान पुलिस की सीआईडी अपराध शाखा ने सरहद पार एक साहसिक ऑपरेशन को अंजाम देते हुए पिछले चार वर्षों से पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे कुख्यात इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस अपराध श्री बिपिन कुमार पाण्डेय के निर्देशन में चलाई जा रही विशेष धरपकड़ मुहिम के तहत टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश महेश दिलीप दहले उर्फ चाचाजी उर्फ सरदारजी को महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से घेराबंदी कर धर दबोचा। आरोपी पर पुलिस टीम पर फायरिंग करने, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।
महानिरीक्षक पुलिस अपराध श्री हरेन्द्र कुमार महावर के सुपरविजन और उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम को जोधपुर और फलोदी क्षेत्र में आसूचना संकलन हेतु तैनात किया गया था। इसी दौरान हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह को पुख्ता मुखबिर सूचना मिली कि थाना फलोदी का मोस्ट वाण्टेड अपराधी महेश दिलीप दहले मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में अपनी पहचान छुपाकर फरारी काट रहा है। सूचना को तकनीकी रूप से पुख्ता करने के बाद पुलिस ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में अपना जाल बिछाया। टीम ने दिन-रात रेकी की और अपराधी की हर हरकत पर पैनी नजर रखी।
तपोवन रोड पर फिल्मी स्टाइल में पीछा, फुर्ती से दबोचा
आईजी जोधपुर रेंज श्री सत्येन्द्र सिंह के समन्वय से फलोदी जिला पुलिस की टीम को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया गया। टीम जब अहिल्यानगर के तपोवन रोड पर पहुंची तो मुखबिर द्वारा बताए हुलिए का एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस को अपनी ओर आता देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम के सदस्यों ने अदम्य साहस और फुर्ती का परिचय देते हुए उसे दौड़कर मजबूती से पकड़ लिया। शुरुआत में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना असली नाम महेश दिलीप दहले निवासी बड़वानी (मप्र) स्वीकार किया।
2022 की घटना: जब पुलिस की गाड़ी को मारी थी टक्कर
उल्लेखनीय है कि इस पूरे मामले की जड़ें अप्रैल 2022 की एक सनसनीखेज वारदात से जुड़ी हैं। उस समय फलोदी पुलिस को बिना नंबर की पिकअप में अवैध हथियार तस्करी की सूचना मिली थी। जब पुलिस ने घेराबंदी की तो इन बदमाशों ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी थी और जान से मारने की नीयत से पुलिस के वाहन को टक्कर मार दी थी। उस समय पुलिस ने दो बदमाशों को 3 पिस्टल और 14 कारतूस के साथ मौके पर दबोच लिया था और एक साथी फरार हो गया। तब से ही आरोपी महेश दहले की राजस्थान पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी।
इस सफल ऑपरेशन में उप निरीक्षक शैलेन्द्र शर्मा के कुशल नेतृत्व के साथ-साथ हेड कांस्टेबल रविन्द्र सिंह, कुलदीप सिंह और कांस्टेबल नरेश कुमार की फील्ड वर्क में महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं तकनीकी सहायता में सहायक उप निरीक्षक शंकर दयाल शर्मा और कांस्टेबल बृजेश कुमार शर्मा ने अहम योगदान दिया। फलोदी पुलिस टीम की ओर से एएसआई पीराराम और डीएसटी टीम के हेड कांस्टेबल गोरधनराम, कांस्टेबल महेंद्र कुमार, भगवानाराम ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया में सहयोग किया। आरोपी को अब अग्रिम कानूनी कार्यवाही के लिए फलोदी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading