उदयपुर, 6 नवम्बर 2025। भारतीय हॉकी के स्वर्णिम इतिहास के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हॉकी उदयपुर द्वारा, हॉकी राजस्थान के निर्देशन में तथा सर पदमपत सिंघानिया विश्वविद्यालय (SPSU), उदयपुर के सहयोग से भारतीय हॉकी शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक आयोजन 7 नवम्बर 2025 (शुक्रवार) को प्रातः 9:00 बजे से विद्या भवन स्कूल हॉकी मैदान, उदयपुर में आयोजित होगा। इस समारोह में पुरुष एवं महिला हॉकी टीमों के बीच प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे। साथ ही भारतीय हॉकी की 100 वर्षीय गौरवगाथा पर आधारित विशेष प्रदर्शनी और फोटो गैलरी भी लगाई जाएगी। समारोह में वरिष्ठ राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ियों का सम्मान, प्रेरक वार्ता सत्र, तथा युवा खिलाड़ियों के साथ संवाद कार्यक्रम भी मुख्य आकर्षण रहेंगे। हॉकी उदयपुर के सचिव डॉ. कुलदीप सिंह झाला ने जानकारी देते हुए कहा कि — “भारतीय हॉकी की सौ वर्षों की यात्रा संघर्ष, समर्पण और गौरव की गाथा है। उदयपुर में इस शताब्दी समारोह का आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। यह अवसर हमें अपनी समृद्ध खेल विरासत को नमन करने और आने वाली पीढ़ी को हॉकी के प्रति प्रेरित करने का है।” इस अवसर पर हॉकी राजस्थान के वरिष्ठ पदाधिकारी, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल प्रेमी एवं शहर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। आयोजन की तैयारी को लेकर हॉकी उदयपुर टीम और SPSU प्रबंधन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation हाईवे पर पेट्रोल-डीजल चोरी का पर्दाफाश: डीएसटी और वल्लभनगर पुलिस की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, 1540 लीटर पेट्रोल जब्त धार्मिक विवादित टिप्पणी: पर्चे फेंकने वाला धर्म गुरु पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार