24 न्यूज अपडेट, उदयपुर। वाणिज्य महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के बीबीए प्रोग्राम, वाणिज्य भवन परिसर में दीपोत्सव – 4.O मनाया गया। बीबीए संयोजक डॉ. शैलेन्द्र सिंह राव ने बताया कि दीपोत्सव के उपलक्ष में विद्यार्थियों के बीच मे रंगोली प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, दीपक सज्जा एवं बेस्ट अटायर आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि वाणिज्य महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. शुरवीर सिंह भाणावत रहे। उन्होने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया एवं आगे भी इस प्रकार के कार्यकमों के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कहा। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका डॉ. रेणु शर्मा व डॉ. आशा शर्मा ने अदा की। कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान लौरा एंड ग्रुप द्वितिय स्थान लक्ष्य एंड ग्रुप एवं तृतीय स्थान पर दृष्टि एंड ग्रुप रहा। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में प्रथम स्थान जीवन एंड ग्रुप रहा। दीपक सज्जा में प्रथम स्थान कनिष्का तातेड़ एंड ग्रुप एवं द्वितिय स्थान दिपांशी एंड ग्रुप रहा। बेस्ट अटायर में गर्ल्स वर्ग में प्रथम स्थान रिमझिम सोलंकी व द्वितिय स्थान अनमोल एवं बॉयज वर्ग में प्रथम स्थान यश मेनारिया व द्वितिय स्थान प्रध्युमन जोशी रहे।
कार्यक्रम में वाणिज्य महाविद्यालय के पूर्व अधिष्ठाता प्रो. पी.के. सिंह, पूर्व अधिष्ठाता प्रो. मुकेश माथुर, डॉ. हेमराज चौधरी, डॉ. ओ.पी. जैन, डॉ. ओ. पी. रुणवाल एवं बी.बी.ए. प्रोग्राम के सभी संकाय सदस्य और विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
वाणिज्य महाविद्यालय में दीपोत्सव – 4.O का आयोजन

Advertisements
