Site icon 24 News Update

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व. राजेश पायलट की जयंती मनाई

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज सूरजपोल स्थित देहात कांग्रेस कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं किसान नेता स्व. राजेश पायलट जी की जयंती मनाई। उदयपुर देहात जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी दिनेश औदिच्य ने बताया कि इस अवसर पर स्व. राजेश पायलट की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजेश पायलट के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की बात कही।
पुष्पांजलि कार्यक्रम एवं गोष्ठी में डॉ कल्याण सिंह राव, कामिनी गुर्जर, डॉ कौशल नागदा, लक्ष्मी नारायण मेघवाल, डॉ संजीव राजपुरोहित, जमना लाल शर्मा, दिनेश पानेरी, शंकर लाल मेघवाल, डॉ लीला शंकर मेघवाल, लक्ष्मी लाल सोनी, मोदी राम प्रजापत, दीपक मेवाड़ा, रोशन गौड़, किशन वाधवानी, जगू राम मीणा, अजीज खान पठान, मदन सिंह बाबरवाल, हेमंत मेघवाल, ज्ञान प्रकाश सेन, शिव लाल गुर्जर, लोगर मीणा, प्रवीण गुर्जर, दिनेश गुर्जर, जयदीप खोखर, शांता प्रिंस, रतन लाल पूर्बिया, यास्मिन खान, मोती लाल सुथार, महेंद्र डामोर, रमेश पटेल सहित कई पदाधिकारी एवम कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन डॉ संजीव राजपुरोहित ने किया एवं धन्यवाद जमना लाल शर्मा ने दिया।

Exit mobile version