– ‘ए ड्रीमर : अपने सपनों को उड़ान दो’ थीम पर महिलाओं को आत्मनिर्भरता का संदेश – गलूंडिया
– उदयपुर कैट वूमेन विंग में 350 से अधिक बिजनेस वूमेन सदस्याएँ जुड़ीं
24 News Update उदयपुर। कैट वूमेन विंग उदयपुर द्वारा “दीवाली मीट 2025 – फेस्टिवल ऑफ बॉन्ड्स” शीर्षक से भव्य दीपावली स्नेह मिलन का आयोजन मनोबी रिज़ॉर्ट, बड़ी रोड पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और “मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे” गीत के साथ हुआ। इसके बाद सभी सदस्याओं ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मी और गणेशजी की आरती कर दीप प्रज्वलित किए।
अध्यक्षा एवं मेवाड़ रीजन इंचार्ज विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मनोबी रिज़ॉर्ट की डायरेक्टर तरीका भानु प्रताप सिंह रहीं। उन्होंने कहा कि कैट केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रारंभ किया गया एक राष्ट्रीय व्यापारी संगठन है, जिसकी देशभर में शाखाएँ हैं। उदयपुर कैट वूमेन विंग में वर्तमान में 350 से अधिक बिजनेस वूमेन सदस्याएँ सक्रिय हैं, जो अपने-अपने व्यवसाय को नई दिशा दे रही हैं। इस अवसर पर “ए ड्रीमर – अपने सपनों को उड़ान दो” थीम पर विशेष प्रेरणादायक संदेश दिया गया, जिसमें गलूंडिया ने महिलाओं से अपने हुनर को पहचानने, आत्मनिर्भर बनने और व्यवसाय के क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्य सचिव डॉ. सोनू जैन ने जानकारी दी कि इस दीपावली पर विंग की सदस्याओं ने मात्र दस दिनों में आपसी व्यापार के माध्यम से 20 लाख रुपये से अधिक का लेनदेन किया, जिससे यह दीपावली “शुभ दीपावली” बन गई। कार्यक्रम में बिजनेस गेम प्रतियोगिता, लकी ड्रॉ और नए सदस्यों का स्वागत भी किया गया। इस मौके पर सुषमा कुमावत, ज्योति सहगल, सोनम कालरा, कल्पना चोरडिया, दीपमाला मेवाड़ा, रुचि चोरडिया, जया जेतावत, अनीता भानावत, निकिता बर्मन, मीरा मजूमदार, कुसुम मेहता, मधु जयसवाल, रुखसाना साबुनवाला, रीनू जैन सहित लगभग 150 सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन नेहा जैन और चयनिका गलूंडिया ने किया।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.