Site icon 24 News Update

ऑनलाइन धोखाधड़ी कर राशि खाते में मंगवाने का मामला दर्ज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। जिले के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में ऑनलाइन माध्यम से धोखाधड़ी कर राशि अपने खाते में मंगवाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, ब्रजराज सिंह जो वर्तमान में गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में कार्यरत हैं, ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी ने फर्जी तरीके से लोगों से ऑनलाइन धोखाधड़ी कर रकम अपने खाते में मंगवाई। मामले में हिम्मत सिंह देवड़ा, निवासी नई कॉलोनी सविना, को नामजद किया गया है। आरोप है कि उसने अपने खाते का उपयोग कर धोखाधड़ी की राशि प्राप्त की। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकरण की जांच पुलिस अधिकारी देवेन्द्रपुरी के निर्देशन में की जा रही है।

Exit mobile version