24 News Update उदयपुर। कुराबड़ थाना क्षेत्र में एक महिला को ‘डायन’ बताकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जबरन संदिग्ध पेय पदार्थ पिलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार खेड़ी जगत निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपियों ने उसे डायन कहकर गाली-गलौज की, गला पकड़कर जबरन संदिग्ध पेय पदार्थ पिलाया, उसके साथ मारपीट की तथा लज्जा भंग करने के उद्देश्य से उसके कपड़े अस्त-व्यस्त कर दिए। साथ ही उसे ‘डाकन’ कहकर अपमानित किया गया। ट्वंटी फोर न्यूज अपडेट को मिली जानकारी के अनुसार मामले में गणेश पुत्र सवजी सुधार निवासी खेड़ी, कुराबड़ सहित कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया है। कुराबड़ थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 115(2), 126(2), 74 तथा राजस्थान डायन प्रताड़ना निवारण अधिनियम, 2015 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पवन सिंह कर रहे हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading