Site icon 24 News Update

किसान संघ बिजोला का आह्वान — फसल बीमा न कराएं जब तक नियम में बदलाव न हो

Advertisements

24 न्यूज अपडेट, सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। किसान संघ बिजोला के लल्लुराम बिजोला ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का बीमा न कराएं, जब तक सरकार बीमा नियमों में बदलाव नहीं करती। उन्होंने बताया कि 2023 में पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा बीमा कंपनियों के साथ खड़ी फसल का बीमा न देने का समझौता कर दिया गया था। इससे किसानों को खेत में खड़ी फसल के नुकसान का क्लेम नहीं मिल रहा। अन्य राज्यों में फसल बुवाई से लेकर घर तक फसल खराब होने पर क्लेम मिलता है, लेकिन राजस्थान में यह नियम चुनाव से पहले हटा दिया गया। जब तक खड़ी फसल के नुकसान पर बीमा क्लेम की सुविधा नहीं दी जाती, किसान बीमा क्यों करवाएं? बिजोला ने कहा — “कटाई के बाद नुकसान की संभावना 2-5% ही होती है। ऐसे में किसान बीमा करवा कर बीमा कंपनियों को लाभ क्यों दें? संगठन इस नियम को हटवाने के लिए वर्तमान भाजपा सरकार से दो वर्षों से प्रयासरत है, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।” उन्होंने सभी किसान भाइयों से आह्वान किया कि जब तक नियम नहीं बदले, फसल बीमा नहीं करवाएं।

Exit mobile version