24 News Update खेरवाड़ा. राज्य के संसदीय कार्य एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल का उदयपुर से बांसवाड़ा जाते खेरवाड़ा कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन एवं भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल के नेतृत्व में गर्म जोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री पटेल ने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन को जनजाति अंचल में मजबूत व सक्रिय बनाने तथा जनता के सुख-दुख में भागीदारी करने का आग्रह किया। पटेल ने कहा कि सरकार जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्ध है तथा सर्वाधिक बजट खर्च कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए सक्रिय रहने का आह्वान भी किया। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता बजरंग लाल अग्रवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष प्रेमचंद कलाल ,भाजपा कार्यकर्ता सुनील राजपुरोहित, लव शीतलानी, रमेश जोशी आदि उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.