उदयपुर, 1 फरवरी: उद्योगपति मनोज जोशी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे देश की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था का बजट करार दिया। जोशी ने कहा कि यह बजट न केवल वर्तमान वित्तीय चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करता है, बल्कि भारत को बहुत जल्द विश्व की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की दिशा में अग्रसर करेगा।
जोशी ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि बजट सुनहरे भविष्य की नींव रखता है और विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर उद्योग, व्यापार, कृषि और युवा उद्यमियों के लिए विकास और अवसरों की नई राह खोलता है। उनका मानना है कि बजट की घोषणाओं से निवेश के अवसर बढ़ेंगे, रोजगार सृजन को गति मिलेगी और भारत की आर्थिक प्रतिस्पर्धा वैश्विक स्तर पर मजबूत होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि बजट का दृष्टिकोण समावेशी और विकासोन्मुखी है, जिससे आम जनता के साथ-साथ कारोबारियों और निवेशकों को भी लाभ होगा।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.